Responsive Scrollable Menu

मई में इन 2 फाइनेंस कंपनियों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ चेक करें नए रेट

बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरों (FD Rates) का ऐलान कर दिया है। 6 मई श्रीराम फाइनेंस एफडी के इंटेरेस्ट रेट में कटौती करने जा रहा है। वहीं बजाज फाइनेंस में दरों में 45 बीपीएस तक वृद्धि की है। नए रेट 1 मई से लागू हो चुके हैं।

बैंकों की तरफ सभी एनबीएफसी भी फिक्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में  संशोधन करते रहते हैं। इसलिए ग्राहकों को निवेश से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विकसित करने की सलाह दी जाती है।

बजाज फाइनेंस एफडी ब्याज दरें 

यह कंपनी 12 दिन से लेकर 17 दिन तक के 6.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रही है। 18 से लेकर 30 महीने तक लिए ब्याज दर 6.85% और 31 से लेकर 60 दिन तक के लिए 7.40% है। एफडी में 15,000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम 6.95% और अधिकतम 7.75% रिटर्न कंपनी दे रही है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

श्रीराम फाइनेंस एफडी ब्याज दरें

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने 10 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट 6 मई 2026 से लागू होंगे। वर्तमान में 12 महीने के एफडी पर 7% ब्याज कंपनी ऑफर करती है, जो घटकर 6.75% होने वाली है। 15 महीने के डिजिटल एफडी पर 7.25% नहीं बल्कि 7.05% ब्याज मिलेगा।

18 महीने से लेकर 23 महीने तक के टेन्योर पर कंपनी 7% रिटर्न ऑफर करेगी, वर्तमान में ब्याज दर 7.15% है। 24 महीने से लेकर 35 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दर को 7.25% से घटाकर 7.05% करने का ऐलान किया गया है। 36 महीने से लेकर 60 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दरों को 7.60% से घटकर 7.25% करने का ऐलान कंपनी ने किया है। इसके अलावा कंपनी महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा  ब्याज ऑफर कर रही है।

इंवेस्टमेंट फिक्स्ड प्लान के ब्याज दरों में भी बदलाव

इन्वेस्टमेंट फुक्स्ड प्लान के लिए ब्याज दरों में कटौती की गई है। 12 महीने से लेकर 23 महीने के टेन्योर के लिए ब्याज दर को 7% से घटकर 6.75% करने का ऐलान कंपनी ने किया है। वहीं 24 महीने से लेकर 35 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दर 7.25% से घटकर 7.05% और 36 महीने से लेकर 48 महीने के लिए ब्याज दर 7.60% से घटकर 7.25% होने वाला है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज एफडी, किसी स्कीम, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Continue reading on the app

मॉक पोल, फर्जी पर्चियां या बड़ी गड़बड़ी? बंगाल के उत्तर 24 परगना में फेंकी मिलीं VVPAT स्लिप

बंगाल की नोआपारा विधानसभा के बूथ नंबर 29 से जुड़ी VVPAT पर्चियां कथित तौर पर बिखरी मिली हैं.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026 Final: बाबर आजम फाइनल में बुरी तरह फेल, पहली गेंद पर खत्म हो गया खेल

पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे बाबर आजम के लिए ये सीजन अच्छा रहा. उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. मगर एक बार फिर वो फाइनल में फेल हो गए. Sun, 03 May 2026 23:59:59 +0530

  Videos
See all

Iran puts forward its latest peace proposal, according to Iranian state-linked media | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:34:19+00:00

Crime Report: खौफनाक अंजाम! सनकी प्रेमी ने युवती को जिंदा जलाने का किया प्रयास!Love Story Gone Wrong #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:00:48+00:00

Commercial Cylinder Price Hike: होटल-रेस्तरां में खाना हुआ महंगा, आम आदमी की जेब पर कैंची! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:30:08+00:00

Bengal Exit Poll 2026 : इस एग्जिट पोल में Mamata ने सबको पछाड़ा, बीजेपी को 100 से कम सीटें ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:22:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers