Responsive Scrollable Menu

IPL का मैच मोबाइल पर देखने में ज्यादा डेटा खर्च होता है या टीवी पर? यहां जानिए पूरा हिसाब

मोबाइल या टीवी पर IPL देखना बेहतर है. जानिए किसमें कम डेटा खर्च होता है और किसमें मिलता है बेस्ट एक्सपीरियंस. पूरी तुलना यहां पढ़ें.

The post IPL का मैच मोबाइल पर देखने में ज्यादा डेटा खर्च होता है या टीवी पर? यहां जानिए पूरा हिसाब appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

जापोरिजि‍या न्यूक्लियर प्लांट की विकिरण प्रयोगशाला पर यूक्रेनी ड्रोन हमले का दावा, आईएईए ने जताई चिंता

मॉस्को, 3 मई (आईएएनएस)। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को जापोरिजि‍या न्यूक्लियर पावर प्लांट की बाहरी विकिरण निगरानी प्रयोगशाला पर यूक्रेनी सेना ने ड्रोन से हमला किया।

प्लांट के प्रबंधन के बयान के मुताबिक, रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास ने रिपोर्ट किया कि “उपकरणों को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है और किसी के घायल होने की भी खबर नहीं है।”

बयान में कहा गया, “यूक्रेनी सशस्त्र बल जापोरिजि‍या न्यूक्लियर पावर प्लांट की विकिरण सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। आज दोपहर यूक्रेनी सेना ने प्लांट की बाहरी विकिरण निगरानी प्रयोगशाला पर ड्रोन से हमला किया।”

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि उसे प्लांट की तरफ से इस हमले की जानकारी मिली है, जिसमें बताया गया कि एक ड्रोन ने बाहरी विकिरण नियंत्रण प्रयोगशाला (ईसीआरएल) को निशाना बनाया।

आईएईए ने यह भी बताया कि उसकी टीम ने उस जगह तक पहुंचने की अनुमति मांगी है। आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने दोहराया कि “परमाणु स्थलों के आसपास किसी भी तरह के हमले परमाणु सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।”

रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रयोगशाला प्लांट के आसपास के इलाके में लगातार विकिरण की स्थिति पर नजर रखती है, मौसम से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करती है और किसी आपात स्थिति में संभावित असर का अनुमान लगाने में मदद करती है।

प्लांट प्रबंधन ने कहा, “ऐसी कार्रवाइयां सिर्फ परमाणु सुरक्षा ही नहीं, बल्कि विकिरण निगरानी प्रणाली के लिए भी खतरा हैं, जिससे आपात स्थिति में सही समय पर आकलन और प्रतिक्रिया पर असर पड़ सकता है।”

पिछले महीने भी जापोरिजि‍या न्यूक्लियर पावर प्लांट में एक ड्रोन हमले में एक ड्राइवर की मौत हो गई थी। प्लांट ने बताया कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों की ओर से आसपास के इलाके और उसके सैटेलाइट शहर एनरगोडार में भी हमले हुए हैं।

जापोरिजि‍या न्यूक्लियर पावर प्लांट यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु बिजली संयंत्र है और दुनिया के दस सबसे बड़े परमाणु बिजली संयंत्रों में भी शामिल है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: कोलकाता-गुजरात ने जीते मैच, डबल हेडर के बाद भी पॉइंट्स टेबल में नहीं हुआ बदलाव

Updated IPL 19 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर सीजन की तीसरी जीत हासिल की. वहीं, गुजरात ने पंजाब किंग्स को हराकर जीत का छक्का लगाया. लेकिन इन जीत से उन्हें पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं हुआ. Sun, 03 May 2026 23:54:49 +0530

  Videos
See all

Assam Exit Poll : असम में हिमंता के सामने कांग्रेस साफ ? #assamnews #himantabiswasarma #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T20:36:09+00:00

West Bengal Exit Poll 2026 : पोल ऑफ पोल्स में ममता को झटका ! #mamatabanerjee #tmcnews #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T20:38:24+00:00

West Bengal News : सट्टा बाजार में बीजेपी का डंका ? #mamatabanerjee #tmcvsbjp #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T20:31:49+00:00

Poll of Polls Bengal News : बंगाल में बीजेपी का जलवा, TMC पस्त ? #mamatabanerjee #bengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T20:33:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers