मेट्रो फेज-5 (बी) के कॉरिडोर से दिल्ली के दूर-दराज इलाके जुड़ेंगे: सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मेट्रो फेज-5 (बी) के अंतर्गत बनाए जाने वाले नए कॉरिडोर की घोषणा की। दिल्ली मेट्रो के इस फेज में कुल 7 कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इनकी कुल लंबाई 97.158 किलोमीटर होगी और इनमें 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो फेज-5 (बी) के तहत बनाए जाने वाले सातों कॉरिडोर की लागत लगभग 48,204.56 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस पूरे प्रोजेक्ट से दिल्ली के दूर-दराज और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी।
रांची में युवक की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर शव रिंग रोड पर फेंका
रांची, 3 मई (आईएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में मानकी ढीपा रिंग रोड से पुलिस ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। युवक की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए गए थे और शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








