डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और विनोद तावड़े से की मुलाकात, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीते कुछ समय से मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की अटकलें तेज हैं। वहीं इन अटकलों के बीच, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से अहम मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में सियासी हलचल और तेज हो गई है, क्योंकि लंबे समय से लंबित इन दो प्रमुख मुद्दों पर अब जल्द ही कोई निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है।
दरअसल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार का मामला लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही टलता चला आ रहा है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बनने के कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है। इन दोनों ही विषयों को लेकर पार्टी के भीतर बेचैनी बढ़ती जा रही है, खासकर उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में, जहां आगामी रणनीतियों के लिए एक मजबूत और पूर्ण संगठनात्मक ढांचा आवश्यक माना जाता है। केंद्रीय नेतृत्व पर भी इन निर्णयों को शीघ्र लेने का दबाव बढ़ता दिख रहा है ताकि पार्टी पूरी ऊर्जा के साथ आगे की चुनौतियों का सामना कर सके।
पिछले महीने राष्ट्रीय महासचिव ने लखनऊ का दौरा किया था
गौरतलब है कि पिछले महीने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लखनऊ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी गई थी। इस रिपोर्ट में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक आवश्यकताओं और आगामी चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया था। अब जबकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भी चार मई सोमवार को आने वाले हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश में इन महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय में हो रही देरी पार्टी के भीतर के असंतोष को और बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि चुनावी नतीजों के बाद केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश के संदर्भ में बड़े फैसले ले सकता है।
डिप्टी सीएम ने तस्वीरें शेयर की
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर साझा कीं। उन्होंने दोनों नेताओं के साथ हुई बैठक का जिक्र किया, जिससे इस मुलाकात की गंभीरता और बढ़ गई। यह भी महत्वपूर्ण है कि केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के साथ दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में इन नेताओं ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति, संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम के गठन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ गहन चर्चा की है। इस चर्चा का उद्देश्य प्रदेश में भाजपा को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाना है।
क्यों हो रही इतनी ज्यादा चर्चा?
प्रदेश की सियासत में एक और बड़ी चर्चा शनिवार दो मई को तब शुरू हुई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार मई के सभी निर्धारित कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिए गए। मुख्यमंत्री योगी को लखनऊ में नारी शक्ति वंदन के समर्थन में आयोजित मशाल जुलूस में शामिल होना था, लेकिन वे इसमें नहीं पहुंचे। इन घटनाओं को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे कई नई अटकलों को जन्म मिल रहा है। यह घटनाक्रम दर्शाता है कि प्रदेश में कुछ बड़े राजनीतिक बदलावों की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है।
15 मई से लागू होंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, जानें डिटेल
पब्लिक सेक्टर के HDFC बैंक ने Regalia गोल्ड क्रेडिट कार्ड से संबंधित कई नियमों (Credit Card Rules) में बदलाव किया है। नए ट्रैवल बेनिफिट प्रोग्राम “बोर्डिंग एज” को पेश किया गया है। इसके तहत कई बदलाव किए गए हैं, जो 15 मई 2026 से लागू होने वाले हैं। इस प्रोग्राम के तहत हर कैलेंडर तिमाही में एचडीएफसी बैंक स्मार्ट बाय पोर्टल पर अपना एयरलाइन बोर्डिंग पास अपलोड करके आसानी से कोई भी दो फायदे सुन सकते हैं।
फ़ायदों के विकल्पों को चुनने के बाद वाउचर मिलेंगे। जिसका इस्तेमाल ग्राहक पार्टनर ब्रांड पर कर सकते हैं। इन बेनिफिट्स की सूची में प्रतिभाभी वेलनेस सेंटर में लोकल एयरपोर्ट ट्रांसफर, Uber के जरिए लोकल एयरपोर्ट ट्रांसफर सुविधा, प्रतिभागी होटल में डायनिंग एक्सपीरियंस और रूम अपग्रेड जैसे सुविधाएं शामिल हैं।
DCC फीस में बदलाव
डायनेमिक करेंसी कंवर्जन मार्कअप को हर इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर 1.75% कर दिया गया है, जो किसी इंटरनेशनल जगह पर भारतीय मुद्रा यानी INR में किया जाता है या फिर ऐसे व्यापारियों द्वारा किया जाता है, जो भारत में स्थित है लेकिन किसी विदेशी देश में पंजीकृत हैं।
इन नियमों को भी जान लें
यदि कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है या डैमेज हो जाता है, तो इसे फिर से जारी करवाने के लिए 199 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं 15 मई से 200 रुपये के पात्र खर्चे पर पांच रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। इंफीनिया, डिनर ब्लैक मेटल/डिनर ब्लैक और Bizब्लैक कार्ड को छोड़कर कई क्रेडिट कार्ड के लिए रिवार्ड पॉइंट्स रेट में बदलाव किए गए हैं। पहले बैंक 150 रुपये से खर्च पर 4 रिवार्ड प्वाइंट्स ऑफर करता था।
जुलाई में लागू होंगे ये नियम
हर तिमाही 60,000 रुपये या इससे अधिक के खर्च पर तीन डॉमेस्टिक लाउंज एक्सेस की सुविधा बैंक ऑफर कर रहा है। यह बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे। जुलाई- सितंबर 2026 में क्रेडिट कार्ड के जरिए लाउंज एक्सेस अप्रैल से जून 2026 तक के किए गए खर्च पर निर्भर करेगा। Priority पास के जरिए प्रतिवर्ष 6 इंटरनेशनल लाउंज की सुविधा अभी भी जारी रहेगी।
Regalia-Gold-Product-feature-change
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






















