Responsive Scrollable Menu

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट से 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को मिलेगा बल : लेफ्टिनेंट जनरल सी.ए. कृष्णन (सेवानिवृत्त)

बेंगलुरु, 3 मई (आईएएनएस)। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सीए. कृष्णन ने रविवार को 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' को लेकर आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने इसे भारत के रणनीतिक भविष्य का बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि यह देश को समुद्री क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति प्रदान करेगा।

Continue reading on the app

चोटिल साइवर-ब्रंट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, डीन संभालेंगी इंग्लैंड की कमान

लंदन, 3 मई (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट अपनी बाईं पिंडली में मामूली खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। उप-कप्तान और ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर चार्ली डीन वनडे सीरीज के दौरान टीम की कप्तानी करेंगी। इस बीच, मैया बाउचियर को बैटिंग कवर के तौर पर टीम में बुलाया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान

आईपीएल की एक बड़ी टीम के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल, आदित्य मित्तल और अदार पूनावाला के समूह ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को करीब 1.65 अरब डॉलर में खरीदने का समझौता किया है। बता दें कि इस सौदे की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि यह सौदा केवल राजस्थान रॉयल्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ जुड़ी अन्य टीमें पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स भी इसमें शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद मित्तल परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला के पास लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी और शेष हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार इस सौदे को पूरा करने के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और आईपीएल संचालन परिषद से मंजूरी जरूरी होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि इस नए मालिकाना ढांचे के बाद टीम के संचालन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल भाटिया, अदार पूनावाला और मौजूदा मालिक मनोज बडाले सभी टीम के बोर्ड में शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस फ्रेंचाइजी को खरीदने की कोशिश एक अन्य समूह ने की थी, लेकिन फंडिंग और नियामकीय अड़चनों के चलते वह प्रयास सफल नहीं हो पाया। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स फिलहाल मनोज बडाले की कंपनी के पास है, जिसमें कुछ विदेशी निवेशकों की भी हिस्सेदारी है।

जानकारों का मानना है कि यह सौदा आईपीएल के बढ़ते आर्थिक प्रभाव और वैश्विक आकर्षण को दर्शाता है। आने वाले समय में इससे लीग की व्यावसायिक क्षमता और भी मजबूत हो सकती है और टीम के प्रदर्शन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
Sun, 03 May 2026 23:43:04 +0530

  Videos
See all

How are political parties really feeling ahead of May elections? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:00:42+00:00

Crime Report: खौफनाक अंजाम! सनकी प्रेमी ने युवती को जिंदा जलाने का किया प्रयास!Love Story Gone Wrong #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:00:48+00:00

Bengal Exit Poll 2026 : इस एग्जिट पोल में Mamata ने सबको पछाड़ा, बीजेपी को 100 से कम सीटें ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:22:52+00:00

Iran puts forward its latest peace proposal, according to Iranian state-linked media | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T19:34:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers