Responsive Scrollable Menu

₹8,499 में लॉन्च हुआ Lava Smart 4: 5,000mAh बैटरी, Android 16 Go और 4G कनेक्टिविटी से है लैस, देखें फीचर्स

Lava Smart 4 Launched India: देसी ब्रांड Lava ने सोमवार को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Smart सीरीज का नया मॉडल है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 6.56-इंच का डिस्प्ले, 4G कनेक्टिविटी और 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर दिया गया है। खास बात है कि इस डिवाइस की कीमत भारत में 10 हजार रुपए से भी कम रखी गई है। यह उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहते है। देखिए पूरी डिटेल्स।    

Lava Smart 4 की भारत में कीमत
भारत में Lava Smart 4 की कीमत ₹8,499 रखी गई है। यह कीमत फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की है। स्मार्टफोन Ajanta Grey और Konark Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, Lava Smart 4 के लिए सभी ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से फाइनेंशियल स्कीम्स उपलब्ध होंगी। Lava ने फोन के साथ फ्री डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस देने की भी पुष्टि की है।

ये भी पढ़े-ः iQOO Z11S की लॉन्च डेट कन्फर्म: Neo 11 Ultra के साथ आएगा नया स्मार्टफोन, जानें डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

इससे पहले कंपनी ने जून में Lava Smart 4 Plus को भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत ₹9,999 रखी गई थी और इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है।

Lava Smart 4 के स्पेसिफिकेशंस
Lava Smart 4 डुअल-सिम (Nano+Nano) स्मार्टफोन है और यह Android 16 Go Edition पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। स्मार्टफोन में 6.56-इंच का qHD डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 3GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Lava Smart 4 में पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Lava Smart 4 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसके लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।


 

Continue reading on the app

  Sports

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2005 में दिल्ली में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच की ऐसी ही एक घटना का खुलासा किया है, जब उनकी श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के साथ तीखी बहस हो गई थी।

यह घटना फिरोज शाह कोटला में खेले गए टेस्ट मुकाबले की है। उस मैच में इरफान पठान को अचानक पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 93 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में दो छक्के भी शामिल थे, जो उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंदों पर लगाए थे।

पठान ने जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘चेकी सिंगल्स’ में इस पुराने किस्से को याद किया है। उन्होंने बताया कि विवाद की शुरुआत गेंद को लेकर हुई थी। उनके मुताबिक, भारत की गेंदबाजी पारी से पहले गेंदों के डिब्बे को लेकर कुछ बदलाव हुआ था, जिससे श्रीलंकाई खिलाड़ी नाराज थे। इस मामले में कुमार संगकारा सबसे ज्यादा मुखर थे।

पठान ने बताया कि जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्हें इस विवाद की कोई जानकारी नहीं थी। वह अचानक सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर पहुंचे और मुरलीधरन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। जैसे-जैसे पठान ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया, मैदान पर तनाव भी बढ़ने लगा।

पठान के मुताबिक, संगकारा ने उन्हें और भारतीय टीम को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संगकारा ने भारतीय खिलाड़ियों पर बेईमानी करने जैसी बातें कही और परिवार को लेकर भी टिप्पणी की। इसके जवाब में पठान ने भी पलटकर जवाब दिया। उन्होंने माना कि बातचीत सामान्य क्रिकेट वाली नोकझोंक से आगे बढ़ गई थी और मामला व्यक्तिगत स्तर तक पहुंच गया था।

गौरतलब है कि उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच छींटाकशी और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश आम बात थी। हालांकि, पठान के अनुसार इस घटना में दोनों खिलाड़ियों की भावनाएं कुछ ज्यादा ही उग्र हो गई थीं। इसके बावजूद इस बहस ने उनके रिश्ते को हमेशा के लिए खराब नहीं किया।

कई साल बाद दोनों की मुलाकात आईपीएल में हुई। नीलामी के बाद पठान को पता चला कि वह पंजाब की टीम में संगकारा के साथ खेलेंगे। यही स्थिति उनके लिए थोड़ी असहज थी, क्योंकि मैदान पर दोनों के बीच पुराना विवाद हो चुका था। पठान ने बताया कि एक समय ऐसा आया जब वह संगकारा के परिवार के साथ खाना खा रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि पुरानी घटना को कैसे पीछे छोड़ें।

आखिरकार पठान ने खुद आगे बढ़कर संगकारा से माफी मांगी। संगकारा ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए उनसे माफी मांगी। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते सुधर गए और वे अच्छे दोस्त बन गए।

पठान ने कहा कि क्रिकेट में भावनाएं कई बार खिलाड़ियों पर हावी हो जाती हैं और उनसे गलतियां भी हो सकती हैं। उनके मुताबिक असली बात यह है कि खिलाड़ी बाद में अपनी गलती को समझे और उसे परिपक्वता के साथ संभाले। 
Tue, 11 Aug 2026 20:08:04 +0530

  Videos
See all

Iran-Saudi Mecca Deal: मक्का डील पर ईरान ने दुनिया को चौंकाया! Iran On Mecca Defence Pact | Saudi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T15:13:36+00:00

Ranchi Chhatra Vidsan Sabha March: पुलिस के कटीले तार उठाकर ले गए छात्र! | Ground Report | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T15:13:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers