Responsive Scrollable Menu

हैकर ग्रुप के दावों पर एचसीएलटेक का जवाब, कहा- 'सिस्टम में सेंधमारी के कोई सबूत नहीं, ग्राहक सेवाएं सुरक्षित'

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। देश की दिग्गज आईटी सर्विस कंपनी एचसीएलटेक ने सोमवार को स्पष्ट किया कि एक हैकर समूह द्वारा कर्मचारियों से जुड़ा डेटा लीक होने के दावों की जांच में अब तक कंपनी के सिस्टम में किसी तरह की सेंधमारी के सबूत नहीं मिले हैं। कंपनी ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार न तो उसके आईटी सिस्टम प्रभावित हुए हैं और न ही किसी ग्राहक के प्रोजेक्ट या डेटा पर इसका असर पड़ा है।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में एचसीएलटेक ने बताया कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक हैकर ग्रुप के दावे का उल्लेख किया गया था, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों से संबंधित कुछ डेटा के संभावित सार्वजनिक होने की बात कही गई थी। इन दावों के बाद कंपनी ने तत्काल जांच शुरू की।

कंपनी ने कहा, प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि कथित डेटा सीमित मात्रा में हो सकता है और यह कई वर्ष पुराना प्रतीत होता है।

एचसीएलटेक ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक उसे अपने किसी भी सिस्टम में अनधिकृत प्रवेश या साइबर सुरक्षा उल्लंघन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। साथ ही कंपनी के ग्राहकों के साथ चल रही परियोजनाओं या उनके डिजिटल वातावरण पर किसी प्रकार का प्रभाव भी सामने नहीं आया है।

कंपनी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और यदि समीक्षा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आती है, तो उसे नियामकीय आवश्यकताओं के अनुरूप सार्वजनिक किया जाएगा।

एचसीएलटेक ने अपने बयान में कहा, साइबर सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और हमें सौंपी गई सूचनाओं की सुरक्षा के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में देश की एक अन्य बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को भी इसी तरह के दावों पर स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा था। टीसीएस ने भी कहा था कि उसे अपनी जांच में कंपनी के सिस्टम या ग्राहकों के डिजिटल वातावरण में किसी तरह की सेंधमारी का कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं मिला।

टीसीएस के अनुसार, जिन सूचनाओं का उल्लेख साइबर खुफिया अलर्ट्स में किया गया था, वे चार वर्ष से अधिक पुरानी थीं और केवल बुनियादी कर्मचारी जानकारी तक सीमित थीं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया था कि ग्राहक डेटा, ग्राहक सिस्टम या कंपनी के परिचालन सिस्टम किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हुए हैं।

टीसीएस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया था कि कथित हमलावर ने पासवर्ड स्प्रेइंग और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (एमएफए) फटीग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करने का दावा किया था। हालांकि जांच में इन दावों की पुष्टि नहीं हुई।

इस बीच, एचसीएलटेक के शेयरों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। खबर लिखे जाने के समय कंपनी के शेयर एनएसई पर 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,365 रुपए के स्तर पर कारोबार करते नजर आए।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जगह एक दावेदार दो! श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में किसको मिलेगा चांस, सरफराज या ध्रुव कौन खेलेगा मैच?

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगजा 15 अगस्त से होने वाला है. इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी कम कस ली है. भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका इलेवन के साथ 3 दिनों का अभ्यास मैच भी खेला, जिसमें उनसे 6 विकेट से जीत हासिल की है. इस मैच के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव हुआ. बीसीसीआई ने साई सुदर्शन को अनफिट होने के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया और उनकी जगह पर टीम में सरफराज खान को मौका दिया है.

जगह एक दावदेरा दो, किसे मिलेगा मौका? 

अब टीम इंडिया में एक बार फिर से जब सरफराज खान की एंट्री हो चुकी है तो, ये सवाल भी उठाने लगा है कि क्या उनको पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में जगह दी जाएगी. ऐसे में 1 जगह के लिए 2 दावेदार नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया में नंबर 6 की पोजीशन पर ध्रुव जुरेल खेलेंगे या फिर सरफारज खान को मौका दिया जाएगा. ये बहस फैंस के बीच में चल रही है. 

इस वजह से हो सकता है सरफराज को नुकसान?

सरफराज खान की बात करें तो, वो टीम इंडिया में लगभग 20 महीनों बाद वापस आए हैं. उन्होंने श्रीलंका में अभ्यास मैच भी नहीं खेला है. उनको यहां की परिस्थितियों में खेलने और ढलने का मौका भी नहीं मिला है. वहीं ध्रुव जुरेल टीम इंडिया के साथ ही 4 अगस्त से यहां पर आए हुए हैं. उन्होंने अब तक हर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और 3 दिनों तक अभ्यास मैच भी खेला है. ऐसे में उनका पलड़ा सरफराज खान पर भारी नजर आ रहा है. 

किस चीज का मिल सकता है सरफराज को फायदा?

भारतीय क्रिकेट टीम में सरफराज की एंट्री टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा करने के लिए काफी है. क्योंकि सरफाज खान ने घरेलू क्रिकेट में काफी रेड बॉल क्रिकेट खेला है. उनको स्पिन गेंदबाजों को खेलने का काफी ज्यादा अनुभव है. श्रीलंका की धीमी ओर स्पिन ट्रेक पिचों पर भारत को किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो स्पिन के खिलाफ अच्छा खेल सके. ऐसे में सरफराज खान स्पिनर्स के सामने उम्दा बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. 

वहीं अगर ध्रुव जुरेल की बात करें तो उन्होंने भले ही टीम इंडिया के लिए सरफराज खान से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हों लेकिन अनुभव के मामले में अभी भी सरफराज ध्रुव से काफी आगे हैं. वहीं ध्रुव स्पिन के सामने सरफराज की तुलना में कम मजबूत नजर आते हैं. ऐसा ही कुछ अभ्यास मैच में देखने को मिला, जब ध्रुव श्रीलंका इलेवन के गेंदबाजों के सामने कुछ खास नहीं कर पाए.

कैसे हैं सरफराज और ध्रुव के टेस्ट रिकॉर्ड

भारत के लिए सरफराज खान ने अब तक सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 11 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 371 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रन रहा है. 

वहीं ध्रुव जुरेल की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 10 मुकाबले अब तक खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 16 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 478 रनन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 125 रहा है.

ये भी पढ़ें : सरफराज खान की जगह टीम में शामिल हुआ 25 साल का खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में मचा चुका है धमाल

Continue reading on the app

  Sports

0 पर आउट होकर भी बना दिया 187 रन का रिकॉर्ड! जब विरोधी कप्तान की इस एक भूल से गेंदबाज बहाने लगे खून के आंसू

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. धवन ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक ठोककर सनसनी मचा दी थी, लेकिन भारतीय टीम का ये ओपनर बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले ही आउट हो गए थे. उन्हें यह जीवनदान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की वजह से मिला था. Tue, 11 Aug 2026 13:06:55 +0530

  Videos
See all

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से चार राशियां सावधान,ज्योतिषाचार्या Pooja Bhatia की भविष्यवाणी |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:13:04+00:00

फ्रांस में मजहबी कट्टरता पर कानूनी हथौड़ा! | France Mosque Action | Quran Controversy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:08:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers