Responsive Scrollable Menu

US Court ने SpineFrontier के CFO Aditya Humad को रिश्वत केस में 4 महीने जेल की सजा सुनाई

सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 11 अगस्त अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ‘स्पाइनल इम्प्लांट’ नामक कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को फर्जी परामर्श शुल्क के नाम पर सर्जन को रिश्वत देने और बदले में कंपनी के उत्पादों का इस्तेमाल कराने के मामले में चार महीने कारावास की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कैम्ब्रिज निवासी आदित्य हुमाद (41) को जेल की सजा पूरी करने के बाद एक साल तक निगरानी में रहना होगा।

हुमाद को 9,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा। हुमाद ने स्वास्थ्य सेवाओं में रिश्वतखोरी पर रोक संबंधी कानून के उल्लंघन की साजिश रचने के एक मामले में पहले ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। सितंबर 2021 में हुमाद को ‘स्पाइनफ्रंटियर’ के संस्थापक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किंग्सले आर. चिन के साथ इस मामले में आरोपी बनाया गया था।

मैसाचुसेट्स डिस्ट्रिक के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हुमाद ने सर्जन को फर्जी परामर्श शुल्क के नाम पर 5.4 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की रिश्वत देने और उसका भुगतान कराने की साजिश रची। अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक हुमाद ने बदले में सर्जन को सर्जरी के दौरान ‘स्पाइनफ्रंटियर’ के उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए मनाया जिससे कंपनी लाखों डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ।

Continue reading on the app

छात्रों के मुद्दे पर अब विपक्ष वाले तेवर में NDA, संसद परिसर में मार्च; निशाने पर राहुल गांधी

छात्र प्रदर्शन पर चर्चा को लेकर संसद में घमासान जारी है। 'मंगल मिलन' बैठक के बाद NDA सांसदों ने मकर द्वार तक मार्च निकाला और विपक्ष पर बहस से भागने का आरोप लगाया। जानिए पूरा मामला।

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह के बिना और उनके साथ, टेस्ट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? खुल गया काला चिट्ठा

Jasprit Bumrah Test Record: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक को बड़ा धक्का पहुंचा. जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था, लेकिन चोट के कारण वह लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. ऐसे में आइए जानते बुमराह के रहते और उनके बिना भारतीय टीम का टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड रहा है. Tue, 11 Aug 2026 11:40:22 +0530

  Videos
See all

Badalta Purvi Uttar Pradesh: पूर्वी UP के लोगों की उपेक्षा पर CM योगी ने सुनाया | #UPCMYogiOnNews18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T06:10:16+00:00

NDA Protest Against Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी के घेराव में उतरा NDA..! | Ranchi Student Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T06:14:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers