Responsive Scrollable Menu

‘जो समाज में नहीं आता, वो तो आतंकवादी होता है’:कपिल के शो में सुनील पाल का समय रैना पर तंज, समय ने दिया मजेदार जवाब

समय रैना और रणवीर अलाहबादिया वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक स्पेशल एपिसोड में गेस्ट के तौर पर आए, जहां सुनील पाल के समय को 'कॉमेडी का आतंकवादी' कहने वाला मुद्दा उठा। शनिवार को टेलीकास्ट हुए इस एपिसोड में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद समय और रणवीर पहली बार किसी शो में साथ नजर आए। इस शो में बाद में सुनील पाल की भी एंट्री हुई। शो के दौरान कपिल ने कहा कि जब भी सुनील भाई स्टेज पर आते हैं, वो कहते हैं, मैं सुनील पाल, कॉमेडी का लाल और यह समय को कॉमेडी का आतंकवादी कहते हैं। ऐसा कौन सा आपने इनको मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा लिया है? कुछ विचार व्यक्त करें। इस पर सुनील पाल ने कहा, ‘कपिल भाई, अगर ये मुंह से ग्रेनेड मार देते तो अच्छा था, लेकिन जो ये मारते हैं वो सहा नहीं जाता। जो समझ में नहीं आता वो समाज में नहीं आता और जो समाज में नहीं आता, वो तो आतंकवादी ही होता है ना?’ समय ने मजेदार जवाब दिया कुछ देर बाद सुनील पाल को मजेदार जवाब देते हुए समय ने कहा, ‘इनको मुझसे इतनी ही दिक्कत है कि मैं क्या कहूं, मुंह से ग्रेनेड मारता हूं, मैं क्या बोलूं, बताइए जो भी दिक्कत है।’ समय ने आगे कहा, ‘मैं मेले में परफॉर्म नहीं करता हूं, मैं उल्टी-सीधी बातें करता हूं। मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं सर, बस एक ही है, आप ब्रश क्यों नहीं करते हो यार?’ इसके बाद सुनील ने भी उसी लहजे में जवाब देते हुए कहा कि ब्रश करने का जमाना चला गया, मैं पॉलिश करके आया हूं।

Continue reading on the app

मांग बढ़ने से सरसों और पाम तेल की कीमतों में सुधार; मूंगफली तेल में गिरावट

Edible Oil Market : तेल-तिलहन बाजार अपडेट: सरसों और सोयाबीन तेल की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल, जबकि मूंगफली तेल हुआ सस्ता। जानिए दिल्ली और इंदौर की मंडियों के ताजा रेट्स।

The post मांग बढ़ने से सरसों और पाम तेल की कीमतों में सुधार; मूंगफली तेल में गिरावट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड को मिला नया धाकड़ बल्लेबाज, 4 मैच में ठोके 3 शतक, बना दिए 473 रन

County Championship Division 2, 2026: डरहम के एमिलियो गे इस वक्त काउंटी चैंपियनशिप में कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 473 रन ठोक नंबर 1 पोजिशन हासिल की हुई है. Tue, 05 May 2026 19:47:18 +0530

  Videos
See all

Aar Paar : बंगाल और तमिल नाडु ने क्षेत्रीय दलों की नींद उड़ा दी? | Election Results | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:06:49+00:00

Viral Video | वो कमर मटकाती रही... अनंत सिंह का वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:06:52+00:00

Aar Paar : ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर क्या बोले TMC समर्थक?|Election Results 2026|Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:09:41+00:00

Viral Video | हाथी पर दूल्हा! मेरठ में अनोखी बारात वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:05:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers