Responsive Scrollable Menu

मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत से जुड़े एक और एलपीजी टैंकर ने हॉर्मुज स्ट्रेट किया पार

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। भारत से जुड़े एक और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) टैंकर ने सफलतापूर्वक फारस की खाड़ी में मौजूद संकरे समुद्री रास्ते हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

Continue reading on the app

MBOSE 12वीं का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे होगा जारी, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक

शिलांग: मेघालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (MBOSE) कल यानी 4 मई 2026 को 12वीं (HSSLC) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इसमें आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम्स के परिणाम एक साथ जारी होंगे।

सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा रिजल्ट
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की हार्ड कॉपी शिलांग या तुरा स्थित कार्यालयों में उपलब्ध नहीं होगी। छात्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर करें चेक
छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • mbose.in
  • mboseresults.in
  • megresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब ‘HSSLC Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
  • परीक्षा वर्ष 2026 चुनें
  • रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें

जारी होगी रिजल्ट बुकलेट
MBOSE रिजल्ट के साथ एक विस्तृत बुकलेट भी जारी करेगा, जिसमें परीक्षा से जुड़े आंकड़े और ओवरऑल परफॉर्मेंस की जानकारी दी जाएगी।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्र अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचा जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

मुझसे 5 करोड़ मांगे गए, मंत्रियों-विधायकों की सुनी नहीं जाती...पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का बड़ा खुलासा

पूर्व क्रिकेटर और नेता मनोज तिवारी ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें विधायक टिकट के लिए 5 करोड़ रुपये देने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अब तृणमूल कांग्रेस के साथ उनका अध्याय खत्म हो चुका।

मीडिया से बातचीत में तिवारी ने कहा कि इस बार उन्हें हावड़ा के शिबपुर सीट से टिकट नहीं मिला, क्योंकि उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था। उनका आरोप है कि पार्टी में टिकट पैसे देकर दिए गए। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में करीब 70-72 उम्मीदवारों ने टिकट के लिए 5 करोड़ रुपये तक चुकाए।

मनोज तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप
तिवारी ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीएमसी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठकों में विधायकों और मंत्रियों की बात तक नहीं सुनी जाती थी। उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी मुद्दे को उठाने की कोशिश करते थे, तो उन्हें बीच में ही रोक दिया जाता था।

'टीएमसी में पैसे लेकर दिए जाते हैं टिकट'

पूर्व क्रिकेटर ने राज्य सरकार और ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में विकास के नाम पर कुछ खास नहीं हुआ। खासकर हावड़ा में सीवेज और ड्रेनेज जैसी बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी रहीं। उन्होंने दावा किया कि कई काम उन्हें अपने निजी पैसे से कराने पड़े।

तिवारी ने अपने ऊपर लगे वसूली के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्रिकेट करियर में अच्छा पैसा कमाया है और उन्हें ऐसे किसी काम की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि 2021 चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में 20 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

खेल मंत्री अरोप बिस्वास पर भी तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री रहते हुए काम करने का पूरा मौका नहीं दिया गया और कई कार्यक्रमों में उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।

अब कोचिंग में हाथ आजमाएंगे मनोज तिवारी
तिवारी ने राजनीति में आने के अपने फैसले को भी याद किया। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था, लेकिन 2021 में पार्टी के आग्रह पर शिबपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब तिवारी का फोकस क्रिकेट की ओर लौटने का है। उन्होंने बीसीसीआई लेवल-2 कोचिंग परीक्षा पास कर ली है और वे बंगाल रणजी टीम के हेड कोच बनना चाहते हैं।

Tue, 05 May 2026 18:12:33 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee resignation: ममता के इस्तीफे से इनकार, अब क्या होगा? |Bengal Political Crisis | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:10:00+00:00

Himanta Biswa Sarma On Pawan Khera | पवन खेड़ा ने जिताया...हिमंता ने बताया! #pawankhera #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:07:49+00:00

Sanjay Raut On Pakistan: 'ऐसा चुनाव मैंने पाकिस्तान में देखा..'- संजय राउत #shorts #sanjayraut #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:09:32+00:00

Himanta Biswa Sarma On Pawan Khera Live : पवन खेड़ा पर फिर क्या बोल गए हिमंत बिस्वा सरमा ? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers