Responsive Scrollable Menu

नींबू पानी पीने का सही तरीका नहीं जानते तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें एक्सपर्ट टिप्स

lemon water benefits: गर्मियों में नींबू पानी का नियमित सेवन शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसे सही मात्रा और संतुलित तरीके से पीना जरूरी है। उचित तरीके से लिया गया नींबू पानी हाइड्रेशन बनाए रखने, ताजगी देने और सेहत को बेहतर करने में मदद करता है, जबकि जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है

Continue reading on the app

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से कहां हुई चूक, भारत से मिली करारी हार पर अब छलका दर्द, जानिए क्या कहा?

Salman Ali Agha : पाकिस्तान क्रिकेट टीम का लचर प्रदर्शन काफी सालों से जारी है. वो न तो आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया को हरा पा रहा है और न ही एशिया कप में भारत के सामने उसकी दाल गल रही है. भारत ने एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी और इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारतीय क्रिकेट टीम को धूल चटाई थी. अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत से मिली एशिया कप की हार पर बड़ी बात बोली है. इसके साथ ही उन्होंने एशिया कप में भारत पाकिस्तान नो हैंडशेक विवाद पर भी खास बात बोली है.

सलमान आगा ने बताई कहां हुई उनसे गलती

सलमान आगा ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार पर कहा कि, 'मुझे लगता है कि मेरा सबसे बड़ा अफसोस एशिया कप फाइनल में हारिस रऊफ को ओवर देना था. अगर मैं अबरार अहमद के साथ बना रहता, तो नतीजा बहुत अलग हो सकता था. हारिस अपनी योजनाओं को पूरा नहीं कर सका'.

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से भारत की पारी का 15वां ओवर हारिस रऊफ फेंकने आए. उनके इस ओवर की शुरुआत शिवम दुबे ने चौका लगाकर की और फिर तीसरी गेंद पर तिलक ने चौका और आखिरी पर छक्का लगाया. हारिस के दूसरे ओवर से 17 रन भारतीय खिलाड़ियों ने बटोर. इसके बाद से पाकिस्तान के हाथ से मैच निकल गया था.

 हारिस रऊफ ने एशिया कप 2025 फाइनल में 3.4 ओवर में 50 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. वो पाकिस्तान के सबसे महंगे बॉलर रहे. उनकी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को नौवीं बार एशिया कप चैंपियन बनाया था. भारत ने 147 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

नो हैंडशेक विवाद पर भी बोले सलमान आगा

इंडिया बनाम पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर सलमान अली आगा ने कहा कि, 'मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी शूट था. वहां भी हैंडशेक हुआ था तो जब मैं टॉस के लिए जा रहा था, तो मैं काफी नॉर्मल था. मैंने कहा, जाहिर है, मुझे अंदाजा था कि चीजें नॉर्मल नहीं होंगी. जब मैं टॉस के लिए गया, तो मैच रेफरी मुझे एक तरफ ले गए और कहा, दोस्त, यह हैंडशेक ऐसे नहीं होगा इसलिए प्लीज देख लेना. मैंने कहा कि मुझे भी हाथ मिलाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है. उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि कोई हैंडशेक नहीं होगा और उसके बाद मैच खत्म हो गया. हम हार गए और हम हैंडशेक के लिए उनके पवेलियन की ओर जा रहे थे. उन्होंने फिर भी हाथ नहीं मिलाया'.

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट फील्ड पर भी रिश्ते अब काफी बिगड़ चुके हैं. पहलगांव हमले के बाद भारत ने ऑरेशन सिंदुर किया और इसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से मैदान पर हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. इस हमले में भारत के जाने गंवाने वाले 26 लोगों को सूर्या और टीम इंडिया ने ट्रॉफी को समर्पित किया.

ये भी पढ़ें : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत पसंद है ये चीज, भारतीय क्रिकेटर ने किया खुलासा, कहा- 'वह मेरे घर आता है और...'

Continue reading on the app

  Sports

IPL में क्यों 'Flop' हुए Jasprit Bumrah? Ravi Shastri ने 'Mental Fatigue' को ठहराया जिम्मेदार

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में सभी 10 मैचों में खेलने के बावजूद सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। गेंद से उनका खराब प्रदर्शन एमआई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि तीन जीत और सात हार के साथ टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। बुमराह ने इस सीजन में 8.89 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं और उनकी गेंदबाजी का औसत 109.67 का खराब रहा है। जियोहॉटस्टार के 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' कार्यक्रम में बोलते हुए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इस आईपीएल सीजन में बुमराह के खराब प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की।
 

इसे भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में Team India की बादशाहत कायम, ICC Rankings में टॉप पर बरकरार


पठान ने कहा कि पिछले सीजन में जसप्रीत बुमराह ने 12 मैचों में 6.7 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए थे। लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी भी काफी ऊंची है। जब विकेट नहीं मिलते, तो इकॉनमी रेट स्वाभाविक रूप से गिरती है। फिलहाल उनका गेंदबाजी औसत 105 है। बुमराह जैसे बेहतरीन गेंदबाज से इतनी खराब गेंदबाजी की उम्मीद किसी को नहीं थी। खासकर टी20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इस तरह संघर्ष करते देखना बहुत दुखद है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने भी बुमराह के खराब प्रदर्शन के संभावित कारणों पर अपने विचार रखे। शास्त्री ने कहा कि बुमराह पिछले 12 महीनों में भारतीय टीम के साथ भारी कार्यभार के बाद इस आईपीएल में उतरे हैं। उनकी परेशानियां सिर्फ शारीरिक नहीं हैं। मानसिक थकान भी एक बड़ा कारण है। मुंबई इंडियंस को उनका ध्यान रखना होगा। अगले दो वर्षों में व्यस्त कार्यक्रम है, कई टेस्ट सीरीज और 50 ओवर का विश्व कप आने वाला है। इसलिए, उनकी फिटनेस और कार्यभार को बहुत सावधानी से प्रबंधित करना होगा।
 

इसे भी पढ़ें: KL Rahul का नया T20 अवतार, बोले- Powerplay में Attack करना ही अब Team की डिमांड है


एमआई ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर एमआई ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना और निकोलस पूरन (21 गेंदों में 63 रन, एक चौका और आठ छक्के सहित), मिशेल मार्श (25 गेंदों में 44 रन, छह चौके और तीन छक्के सहित) और हिम्मत सिंह (31 गेंदों में 40* रन, दो चौके और दो छक्के सहित) की शानदार पारियों की मदद से एलएसजी ने 20 ओवरों में 228/5 का स्कोर बनाया।
Tue, 05 May 2026 18:46:14 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee resignation: ममता के इस्तीफे से इनकार, अब क्या होगा? |Bengal Political Crisis | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:10:00+00:00

Himanta Biswa Sarma On Pawan Khera | पवन खेड़ा ने जिताया...हिमंता ने बताया! #pawankhera #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:07:49+00:00

Sanjay Raut On Pakistan: 'ऐसा चुनाव मैंने पाकिस्तान में देखा..'- संजय राउत #shorts #sanjayraut #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:09:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T13:09:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers