Delhi Shahdara Fire Update: AC ब्लास्ट की वजह से लगी 4 मंजिला बिल्डिंग में आग? दिल्ली अग्निकांड में डेढ़ साल के मासूम समेत 9 लोग जिंदा जले
Delhi Vivek Vihar Fire News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार (3 मई) तड़के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक चार-मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से एक डेढ़ साल के मासूम समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बारे में विवेक विहार पुलिस स्टेशन में सुबह करीब 3:48 बजे एक PCR कॉल मिली। बताया जा रहा है कि यह आग AC की वजह से लगी
Gwalior Cleanliness Drive: वार्ड नंबर 40-41 से देश का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान शुरू
Gwalior Cleanliness Drive: ग्वालियर के वार्ड नंबर 40 और 41 से देश के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसने शहरभर में जागरूकता की नई लहर पैदा कर दी है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाया जा रहा यह अभियान स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को मजबूत कर रहा है. नगर निगम ग्वालियर ने इस पहल को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाते हुए लेडीज पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
लोगों ने स्वच्छ शहर बनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर ग्वालियर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया. लोगों को घर-घर जाकर कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कई नागरिकों ने बताया कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की आदत अपना चुके हैं. यह अभियान न केवल स्वच्छता बल्कि नागरिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत कर रहा है.
स्थानीय लोगों ने दिए सुझाव
इस कार्यक्रम में लोगों ने कई सुझाव दिए. जैसे- हर वार्ड में सफाई को लेकर प्रतियोगिता हो, गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगे और ई-वेस्ट के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाए. कुछ लोगों ने गंदगी वाले स्थानों को सुंदर बनाने की भी बात कही.
यह भी पढ़ें- Gwalior Clean City Mission: ग्वालियर में सबसे बड़ा संवाद, स्वच्छता को लेकर जनता को किया गया जागरुक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation




















