Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के विवेक विहार में आग का कहर, चार मंजिला इमारत बनी मौत का जाल; 8 लोगों की गई जान

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार (3 मई) सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में 8 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:48 बजे दमकल विभाग को मिली. बताया जा रहा है कि आग बी-13 नाम की इमारत के दूसरे फ्लोर पर शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरे इमारत में फैल गई. आग और धुएं के कारण अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया.

दमकल की टीम ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

मौत और घायलों की संख्या

इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें कुछ लोग जिंदा जल गए. वहीं 4 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा.

क्या बोले अधिकारी?

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि टीम लगातार इमारत की तलाशी ले रही है. पुलिस, दमकल और स्थानीय प्रशासन की टीमें मिलकर हर फ्लोर की जांच कर रही हैं ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए.

आग लगने की वजह की जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग एसी में हुए विस्फोट की वजह से लगी हो सकती है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग के अधिकारी आग के असली कारण का पता लगाने में जुटे हैं.

इस हादसे के बाद इमारत में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य काफी मुश्किल रहा. फिलहाल प्रशासन ने जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी देने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में DLSA अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

Continue reading on the app

आ गए लेटेस्ट Free Fire MAX Redeem Codes, फ्री में पाएं प्रीमियम आइटम्स

Garena Free Fire Max Redeem Codes से पलयर्स बिना पैसे खर्च किए डायमंड्स, स्किन्स और वेपन्स जैसे रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं. सही सर्वर कोड डालकर वेबसाइट पर लॉगिन करने पर आइटम सीधे गेम अकाउंट में मिल जाते हैं, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है.

The post आ गए लेटेस्ट Free Fire MAX Redeem Codes, फ्री में पाएं प्रीमियम आइटम्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड को मिला नया धाकड़ बल्लेबाज, 4 मैच में ठोके 3 शतक, बना दिए 473 रन

County Championship Division 2, 2026: डरहम के एमिलियो गे इस वक्त काउंटी चैंपियनशिप में कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 473 रन ठोक नंबर 1 पोजिशन हासिल की हुई है. Tue, 05 May 2026 19:47:18 +0530

  Videos
See all

Viral Video | वो कमर मटकाती रही... अनंत सिंह का वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:06:52+00:00

Aar Paar : बंगाल और तमिल नाडु ने क्षेत्रीय दलों की नींद उड़ा दी? | Election Results | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:06:49+00:00

Viral Video | हाथी पर दूल्हा! मेरठ में अनोखी बारात वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:05:32+00:00

Pawan Kalyan’s clip goes viral: DMK हार के बाद पवन कल्याण का बयान #viralnews #viralvideo #tamilandu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers