Responsive Scrollable Menu

IPL में आज पहला मैच हैदराबाद vs कोलकाता:सीजन में दूसरी बार होगा सामना, सनराइजर्स ने पिछले पांच मैच लगातार जीते

IPL में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में हैदराबाद 65 रन से जीती थी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, जिसने 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें पिछले पांच मैच लगातार जीते हैं। दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है, जिसने 8 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल की है। कोलकाता का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल 11 मैच ही जीत सकी है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है। उसे सुपर ओवर में कोलकाता ने जीता। राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों की 7 मैच खेले गए। होम टीम हैदराबाद को 3 और कोलकाता को 4 मैचों में जीत मिली। अभिषेक और ईशान मलिंगा फॉर्म में इस सीजन में हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 209.35 के स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 15 विकेट झटके हैं। रिंकू और कार्तिक पर कोलकाता को भरोसा कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने अब तक 8 मैचों में 215 रन जोड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.44 का रहा है और वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी ने 8 मैचों में 9 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है। पिच रिपोर्ट राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 87 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 48 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन हैदराबाद में 3 मई को बारिश की बिल्कुल भी आशंका नहीं है। दिन में काफी तेज धूप रहेगी। टेम्प्रेचर 27 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना।

Continue reading on the app

गर्लफ्रेंड को 'खाना' चाहता था एक्टर! विवाद बढ़ने के बाद फिल्मों से हुआ बाहर, अब सीरीज ने खोला कच्चा चिट्ठा

हॉलीवुड एक्टर आर्मी हैमर 'द सोशल नेटवर्क' और 'कॉल मी बाय योर नेम' जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुए थे. उनका करियर बड़े विवादों की वजह से गिरता चला गया. उन पर साल 2021 में कैनिबलिज्म की फैंटेसी पर खूब बातें बनीं. नतीजतन, उन्हें कई बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया. हालांकि, साल 2023 में सबूतों की कमी के चलते कानूनी आरोपों से उन्हें राहत मिली. आर्मी हैमर ने क्रिमिनल एक्टिविटी से इनकार किया है, लेकिन रिश्तों में गड़बड़ी की बात कुबूली. फिलहाल, एक्टर के विवादों पर बनी डॉक्यूसीरीज 'हाउस ऑफ हैमर' ओटीटी पर आ गई है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 की वो सबसे सुस्त सेंचुरी, देख कर स्टेडियम में बैठे फैंस को आने लगी नींद, आज भी बल्लेबाज के करियर पर बना हुआ है कलंक

Paul Sertling slowest T20I century: टी20 क्रिकेट तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज का बस एक लक्ष्य होता है कि वह कम गेंद में बड़ा स्कोर खड़ा करें. यही कारण है विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों ने टी20 में ज्यादा तरजिह मिलती है, लेकिन इसी फॉर्मेट में एक खिलाड़ी ने सबसे सुस्त पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. Sun, 3 May 2026 05:51:03 +0530

  Videos
See all

Iran-America War Update: अमेरिकी वॉरशिप जला, पुतिन होर्मुज भेजेंगे नेवी | N18G | Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T02:12:40+00:00

United States Fifth Fleet : अमेरिका का पांचवा बेड़ा क्यों बेहद खतरनाक ? Shorts | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T02:05:00+00:00

West Bengal Election 2026 LIVE: रिजल्ट के 24 घंटे पहले बंगाल में पलटी बाजी? | TMC Vs BJP | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T02:09:37+00:00

कहां गायब हो गई अकल दाढ़ [Wisdom teeth lost in evolution] | Sehat Talk with Keerti Bhatt #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T02:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers