OnePlus Buds Ace 3 लॉन्च: 12mm ड्राइवर, 55dB ANC के साथ मिलेगा Hi-Res ऑडियो, जानें कीमत
OnePlus ने OnePlus Buds Ace 3 को चीन में लॉन्च किया है, जो OnePlus Ace 6 Ultra के साथ पेश किए गए। ये नए ईयरबड्स में 12mm का डायनामिक ड्राइवर और 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन मिलता है, जिससे कॉलिंग के दौरान आपको साफ-स्पष्ट आवाज सुनाई देगी। इसके साथ ही इसमें 47ms तक की लो-लेटेंसी मिलती है, जिससे गेम खेलते समय साउंड ज्यादा सटीक मिलता है, खासकर फुटस्टेप जैसे डायरेक्शनल ऑडियो में।
कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर 54 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। देखिए इनकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से।
OnePlus Buds Ace 3 के स्पेसिफिकेशन
Buds Ace 3 में 12mm का डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जो इस सेगमेंट में आमतौर पर देखने को मिलता है। इसमें LHDC 5.0 के जरिए Hi-Res ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जो हाई बिटरेट स्ट्रीमिंग और 96kHz तक सैंपलिंग रेट प्रदान करता है। साथ ही, इसमें 10-बैंड इक्वलाइजर, BassWave ट्यूनिंग और स्पेशल ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है।
इन ईयरबड्स में 55dB तक का एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) मिलता है, जो वाइड फ्रीक्वेंसी कवरेज के साथ आता है। रियल-लाइफ परफॉर्मेंस फिट और एनवायरनमेंट पर निर्भर करेगी, लेकिन इसमें एडैप्टिव एल्गोरिद्म दिए गए हैं, जो रियल टाइम में नॉइज़ रिडक्शन को एडजस्ट करते हैं।
कॉलिंग के लिए इसमें ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप है, जिसमें AI-बेस्ड नॉइज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बैकग्राउंड और हवा की आवाज़ को कम करने में मदद करती है।
ये भी पढ़े-ः सिर्फ ₹1,600 में लॉन्च हुए Vivo TWS 5i: फुल चार्ज पर चलेंगे 50 घंटे, 10mm ड्राइवर के मिलेंगे AI फीचर्स
गेमिंग और बैटरी
इन ईयरबड्स में गेमिंग पर खास ध्यान दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इनमें 47ms तक की लो-लेटेंसी मिलती है, जिससे गेम खेलते समय साउंड ज्यादा सटीक मिलता है, खासकर फुटस्टेप जैसे डायरेक्शनल ऑडियो में।
बैटरी की बात करें तो केस के साथ कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। वहीं, ईयरबड्स अकेले 13 घंटे (ANC बंद) और करीब 7 घंटे (ANC ऑन) तक चल सकते हैं। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, हालांकि सटीक चार्जिंग टाइम की जानकारी नहीं दी गई है।
अन्य फीचर्स
इनमें Bluetooth 6.0, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, स्लाइडिंग जेस्चर के साथ टच कंट्रोल और 20 से ज्यादा भाषाओं में AI ट्रांसलेशन सपोर्ट मिलता है। साथ ही, ये IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहते हैं।
कीमत और उपलब्धता
चीन में इनकी कीमत 329 युआन (लगभग $48 या ₹4,600) रखी गई है। ये फिलहाल Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं।
OnePlus लाया कॉम्पैक्ट GaN चार्जर: 120W तक की पावर के साथ मिलेगा मल्टी-डिवाइस चार्जिंग, देखें कीमत
OnePlus ने अपने लेटेस्ट लॉन्च इवेंट में दो नए GaN चार्जर पेश किए हैं। इनका नाम 100W Small Square Bottle Pro और 120W Small Square Bottle ड्यूल-पोर्ट चार्जर हैं। इन्हें खास तौर पर मल्टी-डिवाइस चार्जिंग को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गया हैं। 100W और 120W आउटपुट वाले ये चार्जर न सिर्फ तेज चार्जिंग देते हैं, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आते हैं। अगर आप एक ही चार्जर से स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स को तेजी से चार्ज करना चाहते हैं, तो OnePlus के ये नए ऑप्शंस आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं।
OnePlus 120W और 100W चार्जर्स के स्पेसिफिकेशन
120W Small Square Bottle चार्जर एक कॉम्पैक्ट और हल्का ड्यूल-पोर्ट USB-C चार्जर है, जिसका साइज 65 x 33.5 x 33.5 मिमी और वजन 105 ग्राम है। यह एक पोर्ट से अधिकतम 120W आउटपुट देता है या दोनों पोर्ट्स मिलाकर 125W तक पावर डिस्ट्रीब्यूट कर सकता है, जैसे 80W + 45W, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज करना आसान होता है।
यह चार्जर SuperVOOC, PD 3.0, PPS, QC 3.0, UFCS और BC 1.2 जैसे फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
चार्जर में एडवांस GaN (gallium nitride) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो पावर एफिशिएंसी बढ़ाती है और हीट को कम रखती है। इसमें ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन सिस्टम दिया गया है, जो ज्यादा लोड के दौरान तापमान को कंट्रोल करता है।
वहीं 100W Small Square Bottle Pro चार्जर भी इसी तरह की एफिशिएंसी और पोर्टेबिलिटी के साथ आता है। यह 120W मॉडल से छोटा और हल्का है, जिसका साइज 56 x 33.5 x 33.5 मिमी और वजन 90 ग्राम है। इसमें सिंगल USB-C पोर्ट मिलता है, जो 100W तक पावर डिलीवर करता है। यह भी कई फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल्स को सपोर्ट करता है।
कीमत और अन्य डिटेल्स
दोनों चार्जर्स में स्किन-फ्रेंडली कोटिंग और फोल्डेबल पिन्स दिए गए हैं, जिससे इन्हें ले जाना आसान हो जाता है। OnePlus इनके साथ एक मजबूत सिलिकॉन-कोटेड केबल भी देता है, जो 12A तक हाई करंट सपोर्ट करती है। इस केबल में E-marker चिप लगी होती है, जो पावर को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करती है और ओवरहीटिंग व ओवरकरंट से बचाती है। 100W मॉडल की कीमत 229 युआन (लगभग $33) है, जबकि 120W ड्यूल-पोर्ट वर्जन की कीमत 269 युआन (लगभग $39) रखी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















