IAF Recruitment 2026: एयरफोर्स में निकली क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें योग्यता
भारतीय वायु सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। एयरफोर्स ने ग्रुप C सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), हिंदी टाइपिस्ट और ड्राइवर जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 47 पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा पद LDC के लिए निर्धारित हैं, जबकि टाइपिस्ट और ड्राइवर के पद भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न एयरफोर्स स्टेशनों पर नियुक्ति का मौका मिलेगा।
योग्यता की बात करें तो LDC और हिंदी टाइपिस्ट पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग स्पीड भी निर्धारित की गई है। वहीं ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव जरूरी है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म डाउनलोड कर उसे सावधानीपूर्वक भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित एयरफोर्स स्टेशन पर डाक के माध्यम से भेजना होगा।
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट और ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत आकर्षक सैलरी दी जाएगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में होंगे क्रिकेट और हॉकी, खेलमंत्री ने किया कंफर्म; इन भारतीय खेलों में से दो पक्के
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में क्रिकेट और हॉकी होंगे। खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कंफर्म कर दिया है। दो भारतीय पारंपरिक खेल भी पक्के हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




