UBI Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 1865 पदों पर निकली भर्ती, इतना मिलेगा स्टाइपेंड; जानें योग्यता
अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। Union Bank of India ने अप्रेंटिस के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है, जिसमें कुल 1865 वैकेंसी घोषित की गई हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
योग्यता
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही डिग्री 1 अप्रैल 2026 से पहले घोषित हो चुकी होनी चाहिए और यह भी जरूरी है कि आपने 1 अप्रैल 2022 या उसके बाद ही ग्रेजुएशन पास किया हो।
आयु सीमा
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
स्टाइपेंड
सबसे खास बात इस भर्ती का स्टाइपेंड है। अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को लोकेशन के अनुसार हर महीने भुगतान किया जाएगा। ग्रामीण या सेमी-अर्बन क्षेत्र में 15,000 रुपये, शहरी क्षेत्र में 18,000 रुपये और मेट्रो सिटी में पोस्टिंग होने पर 20,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद BFSI SSC की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।
पटना के दानापुर में दिव्यांग महिला से घर में घुसकर रेप, पीड़िता ने रो-रोकर बताई हैवानियत
पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपित ने उसकी एक न सुनी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। रात्रि में जब महिला का पति और सास घर लौटे, तब पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई। मंगलवार को पीड़िता के परिजनों द्वारा नौबतपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan


















