भारत-नेपाल कोसी व गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर बनी सहमति
पटना, 2 मई (आईएएएस)। भारत-नेपाल कोसी व गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (जेसीकेजीपी) की दो दिवसीय 11वीं बैठक दिनांक 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कोसी एवं गंडक परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक मुद्दों पर विमर्श किया गया।
बैठक में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व जल संसाधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और नेपाल पक्ष का प्रतिनिधित्व जलश्रोत एवं सिंचाई विभाग के महानिदेशक मित्र बराल ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में पश्चिमी कोशी मुख्य नहर के 35 कि० मी० नेपाल भाग, कोशी बराज सहित पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध के एक केंद्र की ओर प्रवाह बांध, तटबंधों, वाल्मिकीनगर अवस्थित गंडक बराज क्षेत्र एवं मुख्य पश्चिमी नहर के भागों को शीघ्र अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नेपाली प्रतिनिधि दल द्वारा सहमति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पश्चिमी कोशी मुख्य नहर के बांध पर लगाए गए बिजली के खम्भों को स्थानांतरित करने पर भी सहमति बनी। इसके फलस्वरूप नहर एवं उसकी सेवा पथ के क्रमशः संचालन एवं सम्पोषण कार्य में कठिनाइयों को दूर किया जा सकेगा।
वीरपुर परिक्षेत्र के पूर्वी एफ्लकश बांध के कोशी वनटप्पू क्षेत्र में वीरपुर परिक्षेत्र में वर्ष 2026 बाढ़ पूर्व कराये जाने वाले कटाव निरोधक कार्य के लिए उपयोग में लाये जाने वाले सामग्री बालू, मिट्टी और सिल्ट के उपयोग पर सहमति बनी। यहां इस बात पर भी सहमति बनी कि कोशी परियोजना अन्तर्गत पट्टे पर दिए गए भूमि का सीमांकान जीपीएस तकनीक एवं स्थल पर भौतिक रूप में एक समय सीमा के अन्दर पूरा कर लिया जाएगा। कोशी वनटप्पू क्षेत्र में कराए जाने वाले कटाव निरोधक एवं बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्रियों एवं वाहनों के दिवा-रात्रि आवागमन पर सहमति बनी।
कोशी बराज पर वाहनों की गति सीमित करने हेतु संरचनात्मक एवं गैर-संरचनात्मक उपाय अपनाने पर सहमति बनी। बाढ़ अवधि में कोशी नदी का जलश्राव अत्याधिक रहने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा कोशी बराज पर लकड़ी निकालने, मछली मारने इत्यादि अन्य गतिविधियों के कारण बराज के सामान्य संचालन में हो रही बाधा को दूर करने का आश्वासन नेपाली पक्ष के द्वारा दिया गया।
नेपाली पक्ष के द्वारा नेपाल परिक्षेत्र में स्थानीय नगरपालिका एवं ग्राम पालिकओ द्वारा कोशी परियोजना के वाहनों के सड़क पर आवागमन पर लगाए जाने वाले स्थानीय कर को भारत और नेपाल के बीच हुए समझौते के अनुरूप नहीं माना गया एवं इसे रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
नेपाल सरकार पक्ष द्वारा नेपाल भाग में अवस्थित पश्चिमी कोशी मुख्य नहर तथा वाल्मिकीनगर गंडक बराज से निकलने वाली मुख्य नहर के कमांड क्षेत्र में कुछ स्थलों पर जल जमाव के निराकरण के लिए जल निकासी की व्यवस्था का अनुरोध किया गया, जिसे दोनों देशों के प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त स्थल निरीक्षण करा कर समुचित कारवाई करने के लिए भारतीय पक्ष के द्वारा सहमति दी गई।
नेपाल प्रभाग में कराए जाने वाले कार्यों की सूची नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग नेपाली पक्ष के द्वारा की गई। इस पर भारतीय पक्ष ने सहमति जताई और इसे ईमेल के माध्यम से भी उन्हें प्राप्त कराया जाएगा। साथ ही नेपाली पक्ष की मांग के अनुसार उन्हें सैटेलाइट इमेज भी प्राप्त कराने पर भारतीय पक्ष ने सहमति जताई। नेपाली पक्ष ने भारतीय पक्ष से अपेक्षा की कि कोशी नदी का प्रवाह मुख्यतः नदी के केन्द्रीय भाग में रखने का प्रयास किया जाता रहना चाहिए। भारतीय पक्ष ने बताया कि बैराज गेट संचालन मैनुअल के अनुसार नदी की धारा को नदी के केन्द्र में रखने का प्रयास किया जाता है।
--आईएएनएस
ओपी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
नमनधीर ने बचाई मुंबई इंडियंस की लाज, सूर्या और तिलक सभी फ्लॉप, चेन्नई सुपर किंग्स को मिला सिर्फ इतनों रनों का लक्ष्य
IPL 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए हैं. एमआई के लिए नमनधीर ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. जबकि रयान रिकेल्टन 37 रन बनाए. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए. नूर अहमद ने 2 विकेट लिए. जबकि जेमी ओवरटन और रामकृष्ण को 1-1 सफलता मिली.
मुंबई इंडियंस की शुरुआत नहीं रही थी कुछ खास
मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत विल जैक्स और रयान रिकेल्टन ने की. दूसरा ओवर में ही अंशुल कंबोज ने विल जैक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जैक्स सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद रिकेल्टन और नमनधीर के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बाद नूर अहमद ने मुंबई इंडियंस का दूसरा झटका दिया. उन्होंने रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा. रिकल्टन 24 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए.
Dealing strictly in boundaries ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2026
A blazing 24-ball 5️⃣0️⃣-run partnership between Ryan Rickelton & Naman Dhir ????
Updates ▶️ https://t.co/VVAjldiiC0#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvMI | @mipaltan pic.twitter.com/5neLsPHAWe
सूर्यकुमार यादव फिर हुए फ्लॉप
इसके बाद सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा. सूर्या को रामकृष्ण घोष ने अपना शिकार बनाया. सूर्या 12 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नूर अहमद ने 5 रन के निजी स्कोर पर तिलक वर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया. हालांकि दूसरे छोर पर नमनधीर मुंबई की पारी को आगे बढ़ा रहे थे.
नमधीर ने मुंबई इंडियंस के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
इसके बाद एक शानदार अर्धशतक लगाकर नमनधीर आउट हुए. उन्हें जेमी ओवरटन ने पवेलियन भेजा. नमनधीर ने 37 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला. इसके बाद अंशुल कंबोज ने रॉबिन मिंज को 5 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. फिर आखिरी ओवर में अंशुल कंबोज ने कप्तान हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज मुंबई को 7वां झटका दिया. हार्दिक 23 गेंद पर 18 रन बनाए. उनके बल्ले से सिर्फ 2 चौका निकला. वहीं ट्रेंट बोल्ट नाबाद 7 रन और कृष भगत नाबाद 3 रन बनाए.
Naman shows up with a feisty half-century and breaks the shackles with a MAXIMUM! ????#CSKvMI pic.twitter.com/Owcbdo4bK7
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 2, 2026
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग में रोने लगे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्नस लाबुशेन..., PSL के लिए कही ऐसी बात, हो गई वायरल
ऐसी ही दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रित बुमराह, एएम गजनफर.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी.
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: कार्तिक शर्मा, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, गुरजापनीत सिंह.
यह भी पढ़ें: MI और LSG ने नहीं दिया मौका तो क्या हुआ..., IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर इस टीम में हुए शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















