वो कजरारी कव्वाली, जिसने रेखा-अमिताभ के इश्क की लगाई आग, अनजान ने एक-एक शब्द में पिरोया प्यार
80 के दशक में एक ऐसा गाना आया था, जिसने सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों में भी तूफान ला दिया था. करीब 12 मिनट लंबी इस शानदार कव्वाली में संगीत, रोमांस और स्क्रीन प्रेजेंस का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसे आज भी बॉलीवुड के सबसे आइकोनिक गानों में गिना जाता है. एक तरफ अमिताभ बच्चन का दमदार अंदाज था, तो दूसरी ओर रेखा की अदाएं दर्शकों को दीवाना बना रही थीं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि गाने का हर सीन चर्चा का विषय बन गया. ऊपर से लता मंगेशकर और किशोर कुमार की जादुई आवाज ने इसे और खास बना दिया. अनजान साहब ने इस कजरारी कव्वाली के बोल लिखे थे. रिलीज के बाद यह गाना हर महफिल, शादी और रेडियो की शान बन गया और आज भी इसके बिना बॉलीवुड संगीत की बात अधूरी मानी जाती है.
गुजरात बोर्ड का बड़ा ऐलान, 4 मई को आएगा 12वीं परीक्षा रिजल्ट, नोटिस जारी, ऐसे करें चेक
गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट (GSEB Board Exam Result 2026) की तारीख घोषित कर दी है। करीब 15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 4 मई को 12वीं साइंस स्ट्रीम, जनरल स्ट्रीम, वोकेशनल स्ट्रीम और यू.यू.बी.यू स्ट्रीम के परिणाम (Gujarat HSC Result) घोषित होने वाले हैं। इस दिन GUJCET 2026 और संस्कृत माध्यम के रिजल्ट भी जारी होंगे।
जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जीएसईबी के आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/ पर जाकर सुबह 10:00 बजे से अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सीट नंबर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
स्टूडेंट की मार्कशीट, सर्टिफिकेट और SR स्कूल वाइज भेजने की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद मुनर्मूल्यांकन, रिकॉर्ड्स के वेरिफिकेशन, नाम में सुधार, मार्क्स रिजेक्ट करने और इम्प्रूवमेंट एग्जाम से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर एचएससी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- नया विंडो खुलेगा।
- यहां सीट नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर कक्षा 12वीं का परिणाम नजर आएगा।
- विषय वार अंक चेक करें। मार्कशीट को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
इन तरीकों से भी जान सकते हैं रिजल्ट
स्टूडेंट्स DigiLocker ऐप या वेबसाइट और WhatsApp के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। ऑफलाइन स्कोर जानने के लिए “सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर भी अब उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल को मिलाकर 33% तक प्राप्त करने होंगे।
10वीं बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?
कक्षा दसवीं ( Gujarat SSC Exam) परिणाम 6 मई को घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 डिजित शीट नंबर दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। दसवीं और बारहवीं परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक किया गया था। पिछले साल कक्षा दसवीं का परिणाम 8 मई को घोषित किया गया था। वही कक्षा 12वीं साइंस और जनरल स्ट्रीम परिणाम 5 मई को घोषित हुआ था।
HHT-N6XaUAAFTRS
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News




















