यूपी के इस चपरासी ने साली-सास और 3 बीवियों को बांट दिए 8 करोड़ रुपये, जीता था रईसों वाली जिंदगी, फिर जो हुआ…
पाकिस्तान के ‘जमील जमाली’ ने आदित्य धर को किया चैलेंज, कहा, ‘फिल्म से ऐसा जवाब दूंगा याद रखेंगे’
Nabil Gabol Aka Jamil Jamali challenge to Aditya Dhar: इंडियन फिल्म धुरंधर (Dhurandhar Franchise) और उसके सीक्वल की जबरदस्त सक्सेस के बीच अब इस फ्रेंचाइजी को लेकर सरहद पार से भी रिएक्शन सामने आने आ रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान के एक नेता के बयान ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है. उनके बयान के बाद फिल्म और इसके मेकर्स एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
पाकिस्तान के जमील जमाली ने क्या कहा?
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता नबील गबोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह इंडिया की धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी को लेकर खुलकर रिएक्शन देते नजर आए. उन्होंने कहा, 'अब मैं इंडिया को जवाब दूंगा, उन्होंने ल्यारी के खिलाफ धुरंधर और धुरंधर 2 बनाई है. मैं उनको धुरंधर 3 बनाउंगा, उसका नाम ल्यारी का गब्बर होगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने किससे पंगा लिया है? मुझे जानते नहीं हैं क्या मैं कौन हूं? मैं नबील गबोल हूं, मैं राकेश बेदी नहीं हूं. मैं ऐसा जवाब दूंगा, जिसे आदित्य धर याद रखेंगे'. उनके इस बयान ने दोनों देशों के दर्शकों के बीच नई बहस छेड़ दी है. आपको बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने जो जमील जमाली का किरदार निभाया है उसे नबील गबोल से ही प्रेरित बताया जाता है. इसलिए सोशल मीडिया पर उन्हें पाकिस्तान का जमील जमाली भी कहा जाता है.
ल्यारी पर फिल्म बनाने की तैयारी
जमील जमाली यानी नबील गबोल ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि वह कराची के ल्यारी इलाके पर बेस्ड फिल्म बनाने का प्लान बना रहे हैं. इस फिल्म का नाम उन्होंने ‘ल्यारी का गब्बर’ बताया है. उनके मुताबिक, यह फिल्म उस इलाके की स्टोरी और वहां के लोगों की इमेज को पेश करेगी.
गौरतलब है कि ल्यारी पाकिस्तान का एक फेमस इलाका रहा है, जिसे लेकर अक्सर अलग अलग तरह की बाते सामने आती रही हैं. ऐसे में इस पर फिल्म बनाने की बात अपने आप में दिलचस्प मानी जा रही है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह प्रोजेक्ट किस स्तर पर है और इसे कब तक शुरू किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Oscars को लेकर बदल गए ये 3 बड़े नियम, जानें भारत के लिए क्या है खास?
धुरंधर फ्रेंचाइजी की कामयाबी बनी वजह
दरअसल, धुरंधर फ्रेंचाइजी (Dhurandhar) की सक्सेस ने इसे इंटरनेशनल लेवल पर सुर्खियों में ला दिया है. इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज रिलीज हुआ था और इसने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1005 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा, जबकि नेट कलेक्शन करीब 840 करोड़ रुपए तक पहुंच गया.
विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और करीब 299 करोड़ रुपए की कमाई हुई. खास बात यह रही कि अमेरिका और कनाडा में इस फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्म करते कई रिकॉर्ड्स तोड़े.
धुरंधर 2 का जलवा अभी कायम
धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. फिल्म की अब तक की कुल वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 1780 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच चुकी है. ऐसे में इस फिल्म का जलवा अभी बॉक्स ऑफिस पर कायम है.
इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 1132 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1356 करोड़ रुपए के करीब है. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 424 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके साथ ही अब देखना दिलचस्प होगा कि नबील गबोल की यह का बयान सिर्फ बयान तक सीमित रहती है या वाकई वह ल्यारी पर बेस्ड फिल्म को जमीन पर उतारते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















