Responsive Scrollable Menu

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त का अपडेट, जानें कब आ सकती है अगली किस्त

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23 किस्तें जारी होने के बाद अब देश भर के किसानों की नज़रें अगली किस्त पर टिकी हैं. 24वीं किस्त को लेकर लाभार्थियों के मन में कई सवाल और उत्सुकता है. जानिए कब आ सकती है आपकी अगली किस्त.

The post PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त का अपडेट, जानें कब आ सकती है अगली किस्त appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

सुल्तानगंज से देवघर तक शिवभक्ति की बयार, दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़

श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का विशाल सैलाब देखने को मिला. रविवार देर रात से ही कांवरियों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के साथ अन्य श्रद्धालु भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे. पूरा बाबाधाम बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा.

The post सुल्तानगंज से देवघर तक शिवभक्ति की बयार, दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

 भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की श्रृंखला से टेस्ट कमेंट्री में पदार्पण करेंगे। उन्हें 15 अगस्त को गॉल में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद लगभग 18 वर्षों तक चले अपने शानदार खेल करियर को हाल में अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय रहाणे अब कमेंटेटर के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।

उनके नेतृत्व में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी। रहाणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का चरम बिंदु है और इतने वर्षों तक इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने अनुभव साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को उन फैसलों, रणनीति और क्षण के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं।

Wed, 12 Aug 2026 12:28:54 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें! | Chamoli Cloudburst |Heavy Rain | IMD |CM Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:12:12+00:00

Spicejet Flight Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट में हंगामा, केबिन का बढ़ा तापमान | Delhi Pune Flight #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:17:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers