वांग जोंगयुआन ने डाइविंग विश्व कप फाइनल में पुरुषों की 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा जीती
बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। 2026 अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ (एफआईएनए) डाइविंग विश्व कप फाइनल का उद्घाटन 1 मई को चीन की राजधानी पेइचिंग में हुआ।
प्रतियोगिता के पहले दिन चीनी टीम ने पुरुषों की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड, महिलाओं की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड, महिलाओं की सिंक्रोनाइज्ड 10 मीटर प्लेटफॉर्म, पुरुषों की सिंक्रोनाइज्ड 10 मीटर प्लेटफॉर्म और मिश्रित टीम स्पर्धा सभी पांचों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
2 मई को जारी रहे इस आयोजन में चीनी स्टार वांग ज़ोंगयुआन ने 544.35 अंकों के साथ पुरुषों की व्यक्तिगत 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा जीती और डाइविंग विश्व कप फाइनल की शुरुआत से ही इस स्पर्धा में सभी चौथी बार विश्व चैंपियन बने। एक अन्य चीनी एथलीट, चेंग जिओयुआन ने 500.50 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
इस जीत के साथ, चीनी टीम ने इस वर्ष की प्रतियोगिता में अब तक 6 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन हाईवे चार्जिंग वॉल्यूम में वर्ष 2025 से 55.6 प्रतिशत की वृद्धि
बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन से मिली खबर के अनुसार मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की संख्या चरम पर है।
नेशनल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मॉनिटरिंग एंड सर्विस प्लेटफॉर्म द्वारा मॉनिटर की जाने वाली 57,600 हाईवे चार्जिंग सुविधाओं का विश्लेषण के अनुसार छुट्टी के पहले दिन,हाईवे पर नई ऊर्जा वाले वाहनों की चार्जिंग वॉल्यूम 2 करोड़ 30 लाख 33 हजार 9 सौ किलोवाट-घंटे तक पहुंच गयी, जो पिछले साल की तुलना में 55.6 प्रतिशत ज़्यादा है। और चार्जिंग सर्विस की संख्या 946,300 से ज़्यादा हो गई, जिसने मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन चार्जिंग सर्विस की संख्या का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इसके जवाब में राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन सम्बंधित पक्षों के साथ मिलकर हाईवे चार्जिंग सुविधाओं की मॉनिटरिंग को लगातार मज़बूत करेगा, आपातकालीन चार्जिंग संसाधन के गतिशील आवंटन को बढ़ाएगा, और मई दिवस की छुट्टी में चार्जिंग सर्विस सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















