एक लाइसेंस पर दो मेडिकल स्टोर, मरीज के इलाज की भी सुविधा, ग्रामीणों के जीवन के साथ खिलवाड़
उमरिया जिले में इन दिनों अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स का मामला गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक ही लाइसेंस पर एक ही नाम से दो अलग अलग जगह मेडिकल स्टोर संचालित किये जा रहे हैं, यहाँ बिना डॉक्टर के पर्चे मरीजों को दवाई दी जाती है उन्हें इंजेक्शन भी लगा दिए जाते हैं जो एक गंभीर बात है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस सबस एबेखाब्र बना हुआ है।
करकेली ब्लॉक के बिलासपुर बस स्टैंड क्षेत्र में शिव मेडिकल स्टोर के नाम से एक ऐसा मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है, जो शासकीय भूमि का उपयोग कर नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामवासियों का आरोप है कि इस मेडिकल स्टोर में न तो कोई पंजीकृत फार्मासिस्ट नियमित रूप से मौजूद रहता है और न ही दवाइयों के वितरण में किसी प्रकार के नियमों का पालन किया जाता है।
किराए के फार्मासिस्ट लाइसेंस पर फर्जीवाड़ा
ग्रामवासियों के अनुसार, यह मेडिकल स्टोर किराए के फार्मासिस्ट लाइसेंस पर संचालित किया जा रहा है, जो कि स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इतना ही नहीं, यहां बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के मरीजों को दवाइयां दी जा रही हैं। मेडिकल स्टोर के नाम पर इंजेक्शन, ड्रिप और बोतल चढ़ाकर ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है, जो कि स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।
मेडिकल स्टोर में मरीजों का इलाज
इसी तरह निगहरी क्षेत्र में “शिव” नाम से संचालित एक अन्य मेडिकल स्टोर भी किराए के लाइसेंस पर चलने की शिकायत सामने आई है। यहां भी नियमों की अनदेखी करते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जबकि यह कार्य केवल योग्य डॉक्टरों द्वारा ही किया जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि इन अवैध गतिविधियों के कारण उनकी जान जोखिम में पड़ रही है। बिना योग्य चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों का सेवन और उपचार गंभीर दुष्परिणाम दे सकता है। इसके बावजूद संबंधित मेडिकल स्टोर्स खुलेआम नियमों की अनदेखी कर अपना कारोबार चला रहे हैं।
CMHO ने दिया कार्रवाई का भरोसा
इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ वी एस चंदेल से बात की गई, तो उनका कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक किसी ठोस कार्रवाई का अभाव ग्रामीणों में नाराजगी का कारण बना हुआ है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मेडिकल स्टोर्स नियमों के अनुसार ही संचालित हों और वहां योग्य फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य हो।
IAS Transfer: इन 9 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी
पंजाब और सिक्किम की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पंजाब में 6 आईएएस समेत 45 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। वहीं सिक्किम में तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी हो चुका है।
1 मई को जारी आदेश के तहत बैच 2008 की आईएएस अधिकारी नीलिमा को होम अफेयर्स के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले चीफ एग्जीक्यूटिव, पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के पद पर कार्यरत थी। बैच 2014 की आईएएस अधिकारी साक्षी सव्हाणे की सेवाएं पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डायरेक्टर के तौर पर पोस्टिंग के लिए हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को दी गई है।
पंजाब में इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
संदीप कुमार मुख्य प्रशासक, ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण को स्थानांतरित करके, निदेशक, मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी SAS नगर के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर नियुक्त किया गया है। अभिजीत कपलिश को डायरेक्टर माइन्स एंड जियोलॉजी के साथ-साथ एग्जीक्यूटिव चीफ एग्जीक्यूटिव पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का पदभार सौंपा गया है।
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही मनीषा राणा को पीआरटीसी पटियाला के मैनेजर डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। लतीफ अहमद को एडिशनल सेक्रेटरी एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही सीईओ, पंजाब वक्फ बोर्ड चंडीगढ़ पद अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
686088981_1458486436296607_459987647769194250_nसिक्किम आईएएस तबादला
आईएएस अधिकारी तुषार गजनान निखारे को सचिव, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह गंगटोक जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बैच 2017 के आईएएस अधिकारी अगवाने रोहन रमेश को गंगटोक जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वह पकयोंग जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत थे। परी बिश्नोई, डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर, सिक्किम हाउस, नई दिल्ली, गृह विभाग के पाकयोंग जिले का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। संबंधित आदेश सिक्किम कार्मिक विभाग ने 30 अप्रैल 2026 को जारी किया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News























