Responsive Scrollable Menu

कितनी खतरनाक हैं अमेरिकी हाइपरसोनिक मिसाइलें, इससे ईरान में तबाही मचाने की तैयारी में ट्रंप

Dark Eagle Missile: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो महीने भारी तनाव बना हुआ है. फरवरी के आखिर में शुरू हुई दोनों देशों के बीच अप्रैल के पहले सप्ताह तक चली. उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने सीजफायर का एलान कर दिया. दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में शांति वार्ता भी हुई. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई पहले दौर की शांति वार्ता में दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका.

उसके बाद से दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता की तमाम कोशिशें चल रही हैं लेकिन अभी तक दोनों देश एक मंच पर आने को तैयार नहीं हैं. ईरान की मांगों के चलते अमेरिका लगातार शांति समझौते से इनकार कर रहा है. जबकि ईरान भी अमेरिकी शर्तों के साथ समझौता करना नहीं चाहता है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से धमकी दी है.

इस बार ट्रंप ने ईरान पर अब तक का सबसे घातक हमला करने की बात कही है. ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ तो वे ईरान को नष्ट करने के लिए हमला करेंगे. इस बीच अमेरिका की अत्याधुनिक हाइपरसोनिक हथियार डार्क ईगल की चर्चा भी होने लगी है. तो चलिए जानते हैं क्या है अमेरिका की हाइपरसोनिक डार्क ईगर मिसाइल.

डार्क ईगल का इस्तेमाल कर सकता है अमेरिका

बता दें कि अमेरिका के पास वैसे तो तमाम घातक हथियार है लेकिन उसके पास अत्याधुनिक हाइपरसोनिक हथियार डार्क ईगल मिसाइल ऐसी है जो दुश्मन के खेमे में हाहाकार मचा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस मिसाइल सिस्टम को मध्य पूर्व में तैनात करने की मांग की है. खास बात ये है कि यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान के खिलाफ इसके संभावित इस्तेमाल के लिए भी मंजूरी मांगी है. अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो यह अमेरिका का पहला ऐसा हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम होगा. जिसका किसी युद्ध में इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से आधिकारिक तौर पर ऑपरेशनल भी घोषित नहीं है.

कितनी खतरनाक है हार्क ईगर मिसाइल?

बता दें कि अमेरिका डार्क ईगल नाम की एक हाइपरसोनिक मिसाइल को मध्य पूर्व में तैनात करने जा रहा है. जो एक जमीन से दागी जाने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली है. ये मिसाइस लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम है. अमेरिकी कॉन्ग्रेशनल रिसर्च सर्विस के मुताबिक, इस मिसाइल से लंबी दूरी से तेजी और सटीकता के साथ उन ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है जो समय के लिहाज से बेहद संवेदनशील और मजबूत सुरक्षा वाले होते हैं. जिसमें मिसाइलों के साथ-साथ लॉन्चर और कंट्रोल सिस्टम भी शामिल होते हैं.

Continue reading on the app

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स पर लटकी तलवार, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में अब करना होगा ये काम, वरना हो जाएगी बाहर

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और मैच दर मैच प्लेऑफ की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. सीजन की शुरुआत में जिन टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय लग रहा था, वहीं अब उनके लिए टॉप-4 में पहुंचना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचना आसान नहीं रहा है. जी हां, शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जो उनकी इस सीजन की चौथी हार रही. इसी के साथ अब RR के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं रही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको समीकरण के बारे में बताते हैं, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

RR नंबर-4 पर है काबिज

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टेबल टॉपर बनने के साथ-साथ प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाने का मौका गंवा दिया. RR ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह रियान पराग की कप्तानी वाली इस टीम के पास कुल 12 अंक हैं. यदि राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स को हराने में सफल हो जाती, तो उसके पास 14 अंक हो जाते और वह अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लेती. हालांकि, ऐसा नहीं हो सका.

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?

राजस्थान रॉयल्स की टीम IPL 2026 में अब तक 10 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 मुकाबले हार चुकी है. इस तरह आरआर के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना आसान नहीं होने वाला है. फ्रेंचाइजी को अब बचे हुए 4 मैचों में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे, तब उनके 18 अंक होंगे और प्लेऑफ का टिकट लगभग कंफर्म होगा. लेकिन, अगर टीम बचे हुए 4 में से 2 ही मैच जीत पाती है, तो उसके 16 अंक होंगे और फिर उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा. इसलिए 

मैच नं. तारीख मुकाबला
1 9 मई 2026 Rajasthan Royals vs Gujarat Titans
2 17 मई 2026 Delhi Capitals vs Rajasthan Royals
3 19 मई 2026 Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants
4 24 मई 2026 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अग्रेशन दिखाना पड़ गया भारी, काइल जैमीसन को BCCI ने सुनाई सजा

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे, जानें कब तक होगी वापसी?

MS Dhoni Fitness: आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। जानकारी के मुताबिक धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और चेन्नई में ही रहकर अपना रिहैब जारी रखे हुए।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह आईपीएल 2026 का 48वां मैच होगा और प्लेऑफ की रेस के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

सूत्रों के अनुसार, धोनी इस मैच के लिए टीम के साथ दिल्ली नहीं गए। टीम प्रबंधन ने साफ किया है कि वह अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। हालांकि, टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि धोनी इस सीजन में कम से कम एक मैच जरूर खेलेंगे। यानी फैंस को अभी उनके मैदान पर उतरने का इंतजार करना होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 5 में हार मिली है। कुल 8 अंकों के साथ टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन आगे के मैच उसके लिए बेहद अहम होने वाले हैं।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के बाद चेन्नई को लगातार दो बार लखनऊ का सामना करना है- 10 और 15 मई को। इसके बाद टीम अपने लीग चरण का समापन सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबलों के साथ करेगी।

धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण होगी, क्योंकि उनका अनुभव और नेतृत्व मैदान पर काफी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में टीम के बाकी खिलाड़ियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें दिल्ली के खिलाफ जीत पर टिकी हैं, ताकि टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सके और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रख सके। आने वाले मुकाबले CSK के लिए ‘करो या मरो’ जैसे साबित हो सकते हैं।

Mon, 04 May 2026 16:34:49 +0530

  Videos
See all

Election Result 2026 Highlights: Bengal में BJP 200 के करीब | Tamil Nadu | TVK | Vijay | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:36:31+00:00

West Bengal Election Results: बंगाल रिजल्ट पर बाबा रामदेव क्या बोले ? #bengalnews #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:37:12+00:00

West Bengal Election Result 2026:5 बजते ही बंगाल में TMC ने कर दिया खेला? Bengal Election News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:40:00+00:00

Dangal LIVE With Sahil Joshi: दीदी का खेल खत्म ! | West Bengal Result | BJP Vs TMC | PM Modi |AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:36:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers