आपने कभी नहीं खाई होंगी राजस्थान की ये सब्जियां, जो 50 डिग्री गर्मी में भी नहीं होतीं खराब! स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Traditional Rajasthani Summer Dishes: राजस्थान की भीषण गर्मी में भोजन को ताजा रखना एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन यहाँ की पारंपरिक सब्जियां इस समस्या का बेहतरीन समाधान पेश करती हैं. राजस्थान की रसोई में आज भी केर-सांगरी, गट्टे की सब्जी, दही वाले आलू, कड़ी और केरी-प्याज जैसे व्यंजन बेहद लोकप्रिय हैं. इन सब्जियों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये भीषण गर्मी में भी जल्दी खराब नहीं होतीं और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी हैं. केर-सांगरी जहाँ लंबे समय तक सुरक्षित रहती है, वहीं दही वाले आलू और कड़ी अपनी ठंडी तासीर के कारण शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं. बेसन से बनी गट्टे की सब्जी हरी सब्जियों की कमी को पूरा करती है और केरी-प्याज का कॉम्बिनेशन लू से बचाने में मददगार साबित होता है. ये पारंपरिक पकवान न केवल राजस्थानी संस्कृति का हिस्सा हैं, बल्कि मौसम के अनुकूल वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए पौष्टिक विकल्प भी हैं, जो आज भी हर घर की शान बने हुए हैं.
Gold Silver: सोना 2 लाख, चांदी 3 लाख तक पहुंचेगी! पैसे लगाकर छोड़ेंगे एक साल, क्या हो जाएंगे मालामाल?
Gold and Silver Prices Today 2 May 2026: सोने चांदी के भाव हफ्ते भर में गिरे हैं, एक्सपर्ट्स की क्या है राय?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
NDTV



















.jpg)





