Dusra Mangala Gauri Vrat 2026: आज सावन मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत, जानें मनचाहा जीवनसाथी पाने का महाउपाय
Dusra Mangala Gauri Vrat 2026: आज यानी 11 अगस्त 2026, मंगलवार को दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है. सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार पर मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. यह व्रत सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं रखती हैं. इस व्रत पर माता पार्वती के साथ भगवान शिव जी की पूजा करते हैं. इस व्रत को रखने से दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होता है. इससे शादीशुदा जीवन में मधुरता आती है. पति को दीर्घ आयु और उन्नति का वरदान मिलता होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन कन्याओं के शादी-विवाह में बाधाएं आती हैं, उन्हें भई इस व्रत को रखने से बहुत जल्द उत्तम जीवनसाथी प्राप्त होता है. इस व्रत को रखने से विवाह की बाधाएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं आज दूसरे मंगला गौरी व्रत पर पूजा का मुहूर्त और विधि क्या होगी.
आज है दूसरा मंगला गौरी व्रत
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, आज के दिन दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है. मंगला गौरी व्रत सावन महीने के हर मंगलवार के दिन पड़ता है. ऐसे में आपको शुभ मुहूर्त में ही पूजा करनी चाहिए.
दूसरा पहला मंगला गौरी व्रत पूजा मुहूर्त
11 अगस्त को सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है. आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज अभिजित मुहूर्त की पूजा का मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. आज अमृत काल का मुहूर्त सुबह 07 बजकर 59 मिनट से सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. इन मुहूर्त में पूजा करने से व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा. सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. इसके अलावा, आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से लेकर 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. वहीं, आज राहुकाल का समय दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से लेकर 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. आपको इस मुहूर्त में पूजा करने से बचना चाहिए.
मंगला गौरी व्रत-पूजा विधि
आज के दिन पूजा करने के लिए आपको सूर्योदय से पहले स्नान आदि करके व्रत संकल्प लेते हैं. इसके बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजा करें. महिलाओं को आज के दिन लाल रंग या हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. इसके बाद पूजा स्थान या घर के मंदिर को गंगाजल से साफ करें. उत्तर-पूर्व दिशा में एक चौकी बैठाकर उस पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं. चौकी पर भगवान शिव, माता गौरी, गणेश जी और कार्तिकेय जी की स्थापना करें. इसके बाद गंगाजल से सभी का अभिषेक करें. भगवान शिव को बेलपत्र, शमी पत्र, भांग, धतूरा, चंदन, चावल और सफेद फूल चढाएं. माता पार्वती को सिंदूर का टीका लगाएं. उन्हें लाल रंग की चुनरी पहनाएं. सुहाग की वस्तुएं मेहंदी, बिंदी, चुनरी, चूड़ियां आदि चढाएं. मौसमी फलों और दूध से बने पदार्थों का भगवान को भोग लगाएं. इसके बाद शिव जी और माता पार्वती की आरती करें.
आरती के बाद मंगला गौरी व्रत कथा का पाठ जरूर करें. आज आपको ऊं पार्वतीपतये नमः मंत्र का जाप भी करना चाहिए. आज के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार, ब्राह्मणों और गरीबों को दान देना चाहिए. इसके बाद शाम के समय फिर से विधिवत पूजा और आरती करें. इसके बाद व्रत का पारण करना चाहिए. पारण के बाद आपको प्याज-लहसुन वाला खाना नहीं खाना चाहिए.
मंगला गौरी व्रत पर मनचाहा जीवनसाथी पाने का उपाय
अगर आपके विवाह में बार-बार रुकावट आ रही हैं और बनते-बनते बात बिगड़ जाती है. कुंडली के ग्रह विवाह में बाधा डाल रहे हैं तो मंगला गौरी व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजा विधिवत करनी चाहिए. आज आपको भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए. माता गौरी का गंगाजल से अभिषेक करें. देवी मां को लाल चुनरी ओढ़ाएं. उन्हें सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें. शिव-पार्वती का कलावा से सात बार गठबंधन करें. पूजा के बाद ऊं पार्वतीपतये नमः मंत्र की एक माला जाप करें. व्रत के अगले दिन सुहागिन महिलाओं को सुहाग की वस्तुएं दान कर उनका आशीर्वाद लें. इस उपाय को करने से जल्दी शादी होती है और मनचाहा वर प्राप्त होता है.
मंगला गौरी व्रत के दिन ये गलतियां बिल्कुल न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में रखे जाने वाले मंगला गौरी व्रत पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है. ऐसे में आज के दिन आपको किसी भी विवाहित स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए. सुहाहिन महिलाओं को काले, नीले या सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. आज के दिन तामसिक भोजन या लहसुन-प्याज नहीं खाना चाहिए. व्रत के दौरान क्रोध या वाद-विवाद नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
दिल्ली-NCR में शीवरात्रि के चलते इन रास्तों में भारी जाम की आंशका, घर ने निकलने से पहले देखें एडवाइजरी
Sawan Shivratri: आज मंगलवार के दिन सावन शिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों का बड़ा हुजूम उमड़ने वाला है. कावड़ियों के भारी आवागमन के चलते दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर लोगों को कई जगह जाम का सामना करना पड़ सकता है.
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
आपको बता दें कि आज सावन शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक के लिए दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मंदिरों की ओर रुख कर रहे हैं. इसके चलते कांवड़ यात्रा का आवगमन रातभर और तड़के चलने के कारण ऑफिस आवर्स ही, नहीं बल्कि लंबे समय तक सड़कों पर भारी भीड़ रहने की उम्मीद है. वही, ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद में कांवड़ियों के भारी आवागमन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद से दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद, दिल्ली से फरीदाबाद जाने वाले मार्ग इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे. यहीं कारण ये कि इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग और मेट्रो सेवा इस्तेमाल करन की सलाह दी गई है.
इन रूटों पर रहेगा ट्रैफिक
ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक 11 अगस्त को कई मुख्य मार्गों पर भारी दबाव रहने वाला है. कालिंदी कुंज और नोएडा-दिल्ली बॉर्डर मार्ग पर कांवड़ियों की आवाजाही के चलते लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा डीएनडी फ्लाईवे पर भी पीक आवर्स के दौरान लोगों को जाम में फंसना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today LIVE Updates: गाजियाबाद में 3 मंजिला हार्डवेयर की दुकान की छत गिरी, अब तक 3 घायल
आश्रम सहित इन मार्गों पर भी जाम की आशंका
एडवाइजरी के मुताबिक मथुरा रोड, आश्रम चौक और बदरपुर मार्ग पर कावंड यात्रा से जुड़े प्रतिबंध लागू रहने के कारण सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली और फरीदाबाद के बीच चलने वाले वाहन प्रभावित होंगे. शिवरात्रि के चलते फरीदाबाद-दिल्ली रूटों पर बदरपुर बॉर्डर और उससे सटे एंट्री पॉइंट्स पर दिनभर दबाव रहेगा. नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली की सीमा को जोड़ने वाली अन्य सड़कों पर डायवर्जन के कारण लंबा जाम लग सकता है.
ये भी पढ़ें: कोलंबिया में सदी का सबसे भीषण भूकंप, अब तक 132 लोगों की मौत, एयरपोर्ट बंद, 5 राजधानियों में रेड अलर्ट
घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वहीं दिल्ली और नोएडा के बीच निजी वाहनों से यात्रा करने के बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करें. वहीं, ऑफिस, एयरपोर्ट या फिर रेलवे स्टेशन जाने के लिए वक्त से पहले ही निकलें. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का लाइव अपडेट जरूर देख लें. वहीं, कावड़ शिवरों और मंदिरों के पास डायवर्जन लागू रहेगा, इसलिए अपने घर से यात्रा के लिए तिरिक्त समय लेकर निकलें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










