Responsive Scrollable Menu

'शाहरुख का अहंकार...', अभिजीत भट्टाचार्य ने SRK पर निकाली भड़ास!, 'किंग' की माफी का कर रहे इंतजार

Abhijeet Bhattacharya Angry on Shahrukh Khan: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बार फिर सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों पर खुलकर बात की है. 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में अभिजीत की आवाज शाहरुख की ऑन-स्क्रीन पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी थी, लेकिन बाद में दोनों ने प्रोफेशनल तौर पर साथ काम करना बंद कर दिया. ऐसे में अब सालों बाद, अभिजीत ने इस दूरी के पीछे की वजहों पर खुलकर बात की है.

अहंकार और आत्मसम्मान

हाल ही में निधि वासंदानी के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान अभिजीत ने बताया कि उनके और शाहरुख के बीच दरार की सबसे बड़ी वजह अहंकार और आत्मसम्मान रही. उन्होंने कहा कि जहां एक ओर उन्हें लगा कि उनका आत्मसम्मान आहत हुआ, वहीं दूसरी ओर शाहरुख के बेहेवियर में उन्हें अहंकार नजर आया. अभिजीत ने उदाहरण देते हुए कहा कि शाहरुख ने कई बार ऐसे लोगों के साथ भी संबंध बनाए रखे जिन्होंने सार्वजनिक रूप से उनके बारे में नकारात्मक बातें कहीं, लेकिन उनके मामले में स्थिति अलग रही.

सीधे तौर पर नहीं मिली माफी

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि फराह खान के पति द्वारा कथित तौर पर शाहरुख के लिए अपशब्द कहे जाने के बावजूद, एक्टर ने उन्हें अपनाया. इसी तरह आमिर खान का उदाहरण देते हुए अभिजीत ने कहा कि उनके और शाहरुख के बीच भी मतभेद रहे, लेकिन उन्होंने रिश्ते को खत्म नहीं होने दिया.

अभिजीत ने साफ कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि उन्हें कभी सीधे तौर पर माफी नहीं मिली. उनके अनुसार, “जब कोई अपनी गलती मान भी ले, तब भी अगर सामने वाला व्यक्ति उसे स्वीकार न करे या माफी न मांगे, तो वह बात अंदर तक चोट पहुंचाती है.” उन्होंने ये भी जोड़ा कि इस पूरे अनुभव का उन पर गहरा भावनात्मक असर पड़ा.

पर्सनल निराशा का परिणाम

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि शाहरुख के प्रोजेक्ट्स से दूरी बनाना उनका अहंकार नहीं, बल्कि पर्सनल निराशा का परिणाम था. एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अन्य अभिनेताओं के लिए भी गाना कम कर दिया, क्योंकि उनकी आवाज दर्शकों के बीच शाहरुख की छवि से इतनी गहराई से जुड़ चुकी थी कि वो खुद को उस दायरे से अलग नहीं कर पा रहे थे.

शाहरुख की ओर से एक छोटी-सी पहल

बीते समय को याद करते हुए अभिजीत ने कहा कि कई मौकों पर शाहरुख के करीब होते हुए भी उन्हें अलग-थलग महसूस होता था. उनका मानना है कि अगर शाहरुख की ओर से एक छोटी-सी पहल भी की जाती, तो शायद दोनों के बीच की दूरियां कम हो सकती थीं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख के नाम का इस्तेमाल प्रचार के लिए करने की बात पूरी तरह गलत है, क्योंकि उनके पास पहले से ही अपनी पहचान और उपलब्धियां हैं.

सुलह की संभावना पर बात करते हुए अभिजीत ने दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं किया. उन्होंने कहा कि अगर कभी भविष्य में दोनों के बीच सुलह होती है, तो उन्हें अब भी विश्वास है कि वो शाहरुख के फिल्मी व्यक्तित्व के लिए सबसे उपयुक्त आवाज दे सकते हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में उनके रिश्ते केवल फॉर्मल ग्रीटिंग तक सीमित हैं.

गौरतलब है कि अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान के लिए कई सुपरहिट गाने गाए हैं. 'बादशाह' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में उनकी आवाज ने शाहरुख की स्क्रीन प्रेजेंस को और भी यादगार बनाया. यही कारण है कि आज भी दर्शक उनकी आवाज को शाहरुख की पहचान का अभिन्न हिस्सा मानते हैं.

ये भी पढ़ें: 'मेरे साथ कजिन ने गंदी हरकत की....', इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अबॉर्शन के लिए किया था ये काम

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए थे काइल जैमिसन, खुद किया खुलासा, बोले- 'कभी नहीं सोचा कि 15 साल के बच्चे से डर लगेगा...'

Kyle Jemmison On Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई थीं. मगर, वैभव सेट होते, उससे पहले दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने उन्हें 4 रन पर ही आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस विकेट को काइल जैमिसन ने जिस अग्रेशन के साथ सेलिब्रेट किया, वो देखने लायक था. 

वैभव सूर्यवंशी को 4 रन पर काइल जैमिसन ने किया आउट

IPL 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हुई. इस मैच में टॉस जीतकर रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी चुनी. जहां, ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं. वैभव ने 2 गेंद पर 4 रन बनाए, जिसमें एक चौका लगाया. वैभव अपनी पारी को बुनते उससे पहले ही काइल जैमिसन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जहां वैभव सस्ते में आउट होकर निराश हो गए, तो वहीं काइल जैमिसन का सेलिब्रेशन देखने लायक था. उन्होंने काफी अग्रेशन के साथ वैभव के विकेट को सेलिब्रेट किया.

काइल जैमिसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

RR VS DC मैच के खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने माना कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी का खौफ था. जी हां, मैच खत्म होने के बाद काइल जैमिसन ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की.

ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए काइल जैमिसन ने कहा, "मैंने अपनी लाइफ में नहीं सोचा था कि मुझे 15 साल के बच्चे से डर लगेगा. लेकिन हमने थोड़ी प्लानिंग की और फिर उन्हें आउट कर दिया. ये अच्छा था. ज्यादातर टीमें राजस्थान रॉयल्स की टीम को देखती हैं, तो खासतौर पर टॉप-2 बल्लेबाज परेशान करते हैं. मिचेल स्टार्क ने हाई फुल टॉस डिलिवरी से एक को तो आउट कर दिया, फिर मैंने एक को यॉर्कर से आउट कर दिया. तो उन्हें जल्दी आउट करना अच्छा रहा और इससे पावर प्ले में उनका फ्लो बिगड़ गया."

"वो वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं... तो जब भी आपके स्क्वाड में ऐसा कोई गेंदबाज होता है, तो आपकी टीम को सही समय पर सही फायदा मिलता है. हमें प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने की जरूरत थी. तो उनका (मिचेल स्टार्क) का होना अच्छा है और उनके साथ नई गेंद से बॉलिंग करना भी काफी अच्छा है."

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काइल जैमिसन ने एकमात्र विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में चटकाया था. जबकि मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और रवींद्र जडेजा के रूप में 3 बड़े विकेट लिए थे.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगल रहा है आग

RR VS DC के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और महज 2 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. इस सीजन अब तक वैभव ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 237.64 और 40.40 के औसत से 404 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनके बल्ले से 35 चौके और 37 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव, अभिषेक, विराट सब छूटे पीछे, दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

Continue reading on the app

  Sports

दिल हो तो 'हिटमैन' जैसा! रोहित शर्मा के शॉट से चोटिल हुआ ग्राउंडस्टाफ तो बल्ला छोड़ खुद आइसपैक लेकर पहुंच गए

Rohit Sharma: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि, वह नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए. बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान रोहित के एक शॉट पर गेंद ग्राउंड स्टाफ को जा लगी, जिसके बाद 'हिटमैन' खुद उन्हें देखने पहुंचे. उनकी इस दरियादिली की जमकर तारीफ हो रही है. Mon, 4 May 2026 16:16:39 +0530

  Videos
See all

BJP HQ में बंटी 'Jhalmuri'! Bengal Results 2026 में बड़ा धमाका | PM Modi’s Jhalmuri Strategy? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:37:04+00:00

Election Results: अयोध्या में संतों ने मनाया BJP की जीत का जश्न | #ayodhya #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:39:22+00:00

Bengal Election Results 2026: 'भगवा' रंग से रंगा भवानीपुर ! Bengal Election Result | Bhowanipore #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:40:00+00:00

Bengal Election Results 2026 LIVE: 4 बजते ही Counting में खेला! |TMC | BJP |Mamata Banerjee | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers