रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मिले अराघची, होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु मुद्दे पर हुई गहन चर्चा
मास्को, 2 मई (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) में नौवहन स्वतंत्रता और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में शत्रुता की पूर्ण समाप्ति, सैन्य और राजनीतिक स्थिति को स्थिर करने तथा क्षेत्र में शांति बहाली की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। रूस ने जारी मध्यस्थता प्रयासों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति स्थापित करने के लिए कूटनीतिक प्रक्रिया में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
वार्ता के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से रूसी जहाजों और कार्गो के सुरक्षित आवागमन का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इससे पहले 27 अप्रैल को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में ईरानी विदेश मंत्री अराघची से मुलाकात की थी। इस बैठक में रूस-ईरान द्विपक्षीय सहयोग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।
रूसी पक्ष से इस बैठक में विदेश मंत्री लावरोव, राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव और रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुख्य खुफिया निदेशालय के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव मौजूद थे। वहीं ईरानी प्रतिनिधिमंडल में उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी और रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली शामिल थे।
बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मास्को ईरान के साथ रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पश्चिम एशिया में जल्द शांति स्थापित करने के प्रयासों में सहयोग करेगा। रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन ने यह भी उम्मीद जताई कि ईरान मौजूदा चुनौतियों से उबरकर स्थिरता और शांति की दिशा में आगे बढ़ेगा।
पुतिन ने कहा, “हम हर वह प्रयास करेंगे जो आपके और क्षेत्र के सभी लोगों के हित में हो, ताकि जल्द से जल्द शांति स्थापित की जा सके।”
उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का संदेश प्राप्त हुआ है, जिसका उल्लेख उन्होंने बातचीत की शुरुआत में किया।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'मुझे नहीं लगता जवाब देने की जरूरत है...', DC से हारने के बाद रियान पराग ने क्यों कहा ऐसा, हर तरफ होने लगी चर्चा
Riyan Parag Statement: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 225 रन बोर्ड पर लगा दिए. ये एक अच्छा स्कोर था, लेकिन राजस्थान के गेंदबाज इसे डिफेंड नहीं कर सके. नतीजन दिल्ली कैपिटल्स ने सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से आरआर को हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद कप्तान रियान पराग काफी निराश नजर आए. तो आइए जानते हैं कि हारने के बाद कैप्टन ने क्या-क्या कहा...
रियान पराग ने बताया क्यों हारी RR?
राजस्थान रॉयल्स के दिए 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 5 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 7 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा. DC के हाथों मिली हार के बाद रियान पराग ने बताया कि उनकी टीम से चूक कहां हुई और मैच कहां उनके हाथ से निकल गया.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक अच्छा स्कोर था. मुझे लगा कि यहां 200 का स्कोर ठीक-ठाक था. पिच थोड़ी धीमी होने वाली थी, लेकिन मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे, उन्हें ज्यादा रन नहीं बनाने देते. फिर एक ही ओवर में बहुत सारे चौके लगे और यही सिलसिला दोहराता रहा. इसलिए मुझे लगा कि हम इसमें चूक गए, लेकिन हमने जो फैसला लिया, उसमें कोई बुराई नहीं है."
BACK TO WINNING WAYS! ????@delhicapitals register their biggest #TATAIPL chase to claim much-needed 2️⃣ points ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#KhelBindaas | #RRvDC pic.twitter.com/icV06oJp1K
फरेरा को प्रमोट न करने का क्यों लिया फैसला?
रियान पराग ने डोनोवन फरेरा को प्रमोट न करने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा कि, "यह असल में एक अजीब सा विचार था और मुझे ठीक से पता नहीं. क्या, छह-सात ओवर बचे थे, या नहीं, आठ-नौ ओवर? हम इसे थोड़ा देर से शुरू करना चाहते थे, स्पिनरों से लगभग 8-9 रन बनाना चाहते थे और फिर पहली गेंद से ही तेज गेंदबाजी का सामना करना चाहते थे. मुझे लगता है कि यही स्ट्रैटजी थी, इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है."
अपनी चोट पर रियान पराग ने दी अपडेट?
Captain stepping up ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
Riyan Parag notches up his first fifty of the season, off only 32 balls ????
RR 106/2 after 11 overs
Updates ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC pic.twitter.com/hQlUjm6UXp
226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से रियान पराग ने 50 गेंद पर 90 रनों की धाकड़ पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. बल्लेबाजी के दौरान रियान को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी चोट पर अपडेट दी.
अपनी चोट पर रियान ने कहा, "उम्मीद है कि यह ज्यादा सीरियस नहीं है, लेकिन हैमस्ट्रिंग में थोड़ी चोट है. शुक्र है, हमारे पास लगभग एक हफ्ते का ब्रेक है, इसलिए हम इसे ठीक कर लेंगे. मुझे नहीं लगता कि मुझे ट्रोलर्स या इस बारे में बात करने वालों को जवाब देने की जरूरत है. लेकिन अंततः, मेरा काम 2 अंक हासिल करना है. इसलिए अगर हम मैच हार जाते हैं तो मेरा स्कोर और मेरी पारी मायने नहीं रखती."
ये भी पढ़ें: वैभव, अभिषेक, विराट सब छूटे पीछे, दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















