TGCSB ने Delhi में फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का पर्दाफाश कर 22 को गिरफ्तार किया
तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने नयी दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर के जरिए चलाए जा रहे एक साइबर अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 21 तेलुगु भाषी महिलाओं और एक बैंक खाता धारक को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, अभियान के तहत ब्यूरो के अधिकारियों ने साइबर अपराध से जुड़े तीन कॉल सेंटरों पर समन्वित तरीके से छापेमारी की।
तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो निदेशक शिखा गोयल ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान तीन मुख्य संचालकों की पहचान हुई, जो इन कॉल सेंटरों का स्वामित्व और संचालन करते थे। उन्होंने बताया कि तीनों फिलहाल फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि तीनों कॉल सेंटर दिल्ली के शिवा मार्केट में अलग-अलग टीमों के माध्यम से संचालित किए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इन टीमों का नेतृत्व ललित सिंह, कुलदीप सिंह और अनिल कर रहे थे, जो सभी फिलहाल फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 21 टेली-कॉलर और एक बैंक खाता धारक शामिल हैं। गोयल ने बताया कि यह कॉल सेंटर नेटवर्क करीब डेढ़ साल से जारी था।
अधिकारी ने बताया, ‘‘जालसाज 25 से 40 वर्ष की तेलुगु भाषी महिलाओं को टेली-कॉलर के रूप में इस्तेमाल करते थे। ये महिलाएं पीड़ितों का विश्वास जीतकर तेलंगाना में लोगों को निशाना बनाती थीं और खुद को एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का प्रतिनिधि बताकर आकर्षक ऋण मंजूरी का प्रस्ताव देती थीं। इसके बाद ठगी को अंजाम दिया जाता था।
Mangaluru में बार के पास तलवार लहराने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई वारदात
मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक बार के निकट कथित तौर पर तलवार लहराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाकिर और अशफाक के रूप में की गई है जिसमें मोहम्मद शाकिर हिस्ट्रीशीटर है।
अशफाक, शाकिर को एक ऑटोरिक्शा में लेकर घटनास्थल पर लाया था। पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार रात की है। शराब के नशे में शाकिर एक तलवार लेकर बार के पास पहुंचा और आसपास के लोगों को कथित तौर पर डराया-धमकाया।
पुलिस ने कहा कि यह घटना बार के सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिखायी दे रहा है कि शाकिर ने कथित तौर पर तलवार लहरायी और लोगों को धमकी दी। उल्लाल पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया और दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तलवार घटनास्थल तक कैसे लायी गयी और क्या शाकिर ने किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाकर यह वारदात की थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









