Responsive Scrollable Menu

ट्रंप का ऐलान, 'सोशल सिक्योरिटी पर नहीं देना होगा कोई टैक्स'

वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में वरिष्ठ नागरिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं लागू कर दिया है और इसे आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले अपनी प्रमुख नीति के रूप में पेश किया।

अमेरिका के सबसे बड़े रिटायरमेंट समुदायों में से एक द विलेजेस में ट्रंप ने कहा, “हम यहां एक ऐसी नीति का जश्न मनाने आए हैं जो देश के हर वरिष्ठ नागरिक को फायदा देती है, और वह है सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं। यह लागू हो चुका है।”

उन्होंने दावा किया कि यह नीति उनके व्यापक टैक्स सुधार का हिस्सा है। ट्रंप ने अपने “ग्रेट बिग, ब्युटीफुल बिल” को अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती बताते हुए कहा कि 5.1 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिक अब शून्य संघीय टैक्स दे रहे हैं।

ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके समय में महंगाई ने वरिष्ठ नागरिकों को बुरी तरह प्रभावित किया, जबकि उनकी सरकार ने स्थिति में सुधार किया।

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल सिक्योरिटी और मेडिकेयर में सुधार के तहत लाखों अवैध प्रवासियों को इन योजनाओं से हटाया गया है, जिससे धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिली।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार ने दवाओं की कीमतों में ऐतिहासिक कमी की है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से मेडिकेयर के तहत वजन घटाने वाली दवाएं जैसे ओजेम्पिक और वीगोवी करीब 50 डॉलर प्रति माह में उपलब्ध होंगी।

आर्थिक मोर्चे पर ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार मजबूत है और रिटायरमेंट फंड (401 के) अपने उच्चतम स्तर पर हैं।

उन्होंने फ्लोरिडा के वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि टैक्स रिफंड में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि फ्लोरिडा में हमने 2.5 मिलियन बुजुर्गों को 13 बिलियन डॉलर से ज्यादा दिए हैं, और यह तर्क दिया कि इन बदलावों से लोगों की जीवनशैली बेहतर होगी—जैसे परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना और बाहर खाना।

कार्यक्रम में मौजूद मैरी एलिस नाम की एक महिला ने कहा कि इस नीति से उन्हें और उनके पति को काफी लाभ हुआ। वहीं, टीवी पर्सनैलिटी फिल मैकग्रॉ ने भी इस नीति का समर्थन करते हुए कहा कि सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स लगाना “डबल टैक्सेशन” जैसा है।

अंत में ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका किसी भी “खतरनाक देश” को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने समर्थकों से मिडटर्म चुनावों में मतदान करने की अपील भी की।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मुंबई में अब तक की बड़ी कार्रवाई, NCB ने क्रिकेट पैड-ग्लव्स से की 1745 करोड़ की कोकीन जब्त

Mumbai Drug Bust: भारत में कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में से एक में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और लगभग 1,745 करोड़ रुपये की 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है।

Continue reading on the app

  Sports

तीन भाई तीनों तबाही...सूर्यकुमार यादव ने धोनी और रोहित शर्मा के साथ खिंचवाई फोटो, सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

मुंबई इंडियंस के स्टार और भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो खिंचवाई. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. Sat, 2 May 2026 08:20:25 +0530

  Videos
See all

भारत की महिला क्रिकेट में हो रही है क्रांति [Women’s World Cup win sparks cricket boom in India] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:30:35+00:00

Iran Israel Us War Update Live : 02 May 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:40:54+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! | Hormuz | Trump Vs Mojtaba | 01 May #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:38:58+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail: सोनम रघुवंशी का ये नया वीडियो वायरल | Raja Raghuvanshi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers