Responsive Scrollable Menu

Bengal Election Repoll Voting LIVE: पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग, सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान

West Bengal Election Repoll 2 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल में आज 15 पोलिंग बूथ्स पर आज फिर से वोटिंग होने जा रही है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा. मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (CEC) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था. चुनाव आयोग ने ये फैसला बंगाल में 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें मिलने का बाद लिया है.

15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान होगा। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि मगराहात पश्चिम के 11 मतदान केंद्रों और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्रों पर आज दोबारा मतदान होगा।

Continue reading on the app

चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस, कौन जीतेगा आज का मैच? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?

CSK VS MI Head to Head : आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल की सबसे सफल टीमें जब मैदान पर उतरेंगी, तो हाईवोल्टेज मैच होना तो तय ही है. तो आइए आपको बताते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में से हेड टू हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी होगा. साथ ही जानते हैं कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में इन दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है और किसका विनिंग प्रतिशत ज्यादा अच्छा है.

CSK VS MI Head to Head

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं और दोनों ने ही 5-5 ट्रॉफी जीती हैं. CSK VS MI के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 21 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि 19 मैच सीएसके ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 219 रनों का रहा है और लोएस्ट स्कोर 79 रनों का रहा है.

  • कुल मैच - 40
  • मुंबई इंडियंस ने जीते - 21
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते - 19

एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा है CSK और MI का रिकॉर्ड?

एम चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स का होमग्राउंड है. चेन्नई ने अब तक इस मैदान पर 85 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 54 मैच CSK ने जीते हैं, 30 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा है. ऐसे में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके का विनिंग प्रतिशत 63.52 का रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 11 मैचों में मुंबई ने जीत दर्ज की है और 9 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का विनिंग प्रतिशत 55 है.

अंक तालिका में कैसी है दोनों टीमों की स्थिति?

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई इंडियंस ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 मैच जीते, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 4 अंक के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचना अब उसके लिए नामुमकिन हो चला है.

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके 6 अंक के साथ अंक तालिका में 6वें नंबर पर है. ऐसे में शनिवार को खेला जाने वाला ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होने वाला है.

ये भी पढ़ें: सिक्स हिटिंग मशीन हैं ये 5 बल्लेबाज, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 नाम

Continue reading on the app

  Sports

Jadeja-Kuldeep Fight: रवींद्र जडेजा ने ऐसे चलाया बल्ला, बाल-बाल बचे कुलदीप यादव, टूट जाता जबड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग में टीम इंडिया की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं. ऐसे में मस्ती मजाक भी जबरदस्त देखने को मिलता है. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के बीच का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. Sat, 2 May 2026 07:48:08 +0530

  Videos
See all

Iran Israel Us War Update Live : 02 May 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:40:54+00:00

भारत की महिला क्रिकेट में हो रही है क्रांति [Women’s World Cup win sparks cricket boom in India] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:30:35+00:00

Iran Isrel US War: ईरान पर फिर होगा हमला, ट्रंप करेंगे अंतिम प्रहार !| Hormuz | Iran vs Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:35:33+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail: सोनम रघुवंशी का ये नया वीडियो वायरल | Raja Raghuvanshi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers