Responsive Scrollable Menu

IMD Delhi Weather: दिल्ली में आज भीषण गर्मी का वार जारी, अगले दो दिन आंधी-बारिश

Delhi Weather Today: दिल्ली में 2 मई का मौसम क्या हीटवेव का संकेत दे रहा है या बारिश देगी राहत? जानिए IMD का पूरा अपडेट और आने वाले दिनों का हाल, Delhi Weather Forecast में।

Continue reading on the app

IPL में आज चेन्नई vs मुंबई:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों के लिए जीत जरुरी; धोनी के खेलने पर सस्पेंस

IPL 2026 में संघर्ष कर रहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शनिवार को चेपॉक में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भी CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खेलना मुश्किल लग रहा है। इस सीजन में चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्हें जीत मिली है और 5 में हार का सामना किया है। मुंबई ने अब तक अपने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 6 में हार झेली है। हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। मुंबई में 23 अप्रैल को खेले गए मैच में चेन्नई ने 103 रन से हराया था। चेन्नई के खिलाफ मुंबई दो मैच से आगे दोनों टीमों के बीच IPL में 40 मैच हुए हैं। चेन्नई ने 19 और मुंबई ने 21 जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच 2 मैच हुए, जिसमें दोनों ने 1-1 जीते। चेपॉक में दोनों के बीच 9 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने 5 और चेन्नई ने 4 मैच जीते। सैमसन ने मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाया था। सैमसन 8 पारियों में 2 शतक समेत 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं और टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने प्रभावित किया है। ओवरटन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4/18 का बेस्ट स्पेल डाला था। कंबोज टॉप विकेट टेकर हैं, वे 8 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। मुंबई के लिए अब हर मैच नॉकआउट जैसा मुंबई इंडियंस के ओपनर रायन रिकल्टन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उन्होंने 6 मैचों में 260 रन बनाए हैं। रिकल्टन ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 55 बॉल पर नाबाद 123 रन बनाए थे। अल्लाह गजनफर टॉप विकेट टेकर हैं, वे 6 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच बढ़ने के साथ पिच और धीमी होती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां IPL के 95 मैच खेले गए हैं। 53 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 42 में चेज करने वाली टीम जीती है। यहां का सबसे बड़ा टीम स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। बारिश की संभावना नहीं 2 मई को चेन्नई में मौसम अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। आज यहां का तापमान 29 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन उमस के कारण यह 37 डिग्री से ऊपर महसूस हो सकता है। करीब 35-40 किमी/घंटा की हवाएं खिलाड़ियों को कुछ राहत दे सकती हैं। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और सरफराज खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: दिल्ली ने जीत के बाद बदली अंक तालिका की तस्वीर, मगर राजस्थान ने गंवाया बड़ा मौका

Updated IPL 19 Points Table: पंजाब किंग्स का पहले स्थान पर कब्जा लगातार बरकरार है क्योंकि लगातार 2 दिन में दो टीमों ने उससे ये गद्दी छीनने का मौका गंवा दिया है. इसके बावजूद टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. Fri, 01 May 2026 23:58:03 +0530

  Videos
See all

Bengal Strongroom Row: TMC-BJP आमने-सामने! Shantanu Sen ने CEO पर उठाए सवाल, Samik का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T00:12:39+00:00

Jabalpur Cruise Boat Tragedy: एक ही परिवार के बुझे 3 चिराग, पूरी तरह टूटा पीड़ित परिवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T23:58:54+00:00

TMC VS BJP: बंगाल चुनाव को लेकर क्या बोले Suvemdhu Tripvedi #shorts #suvenduadhikari #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T00:04:29+00:00

Rain Alert Update: भयंकर आंधी-तूफान में 11 की मौत | Weather Update | Delhi NCR | UP | Bihar |MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T00:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers