High Court ने MP Afzal Ansari की गिरफ्तारी पर रोक लगाई; गाजीपुर के 3 मामलों में मिली राहत
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सांसद अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस से जुड़े तीन मामलों में उनकी गिरफ्तारी पर सोमवार को रोक लगा दी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश में उनके गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र में तीन प्राथमिकियां दर्ज की हैं। ये प्राथमिकियां उनके लाइसेंस पर खरीदे और बेचे गए उन हथियारों से जुड़ी हैं, जो कथित तौर पर गायब हो गए थे।
तीनों प्राथमिकी कोतवाली पुलिस थाने, गाजीपुर में दर्ज की गई हैं। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस पर शस्त्रों की खरीद-बिक्री से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड कथित तौर पर गायब होने, हथियारों के सौदों में अनियमितताएं पाए जाने और एक लाइसेंसी राइफल का पता नहीं चलने के संबंध में तीन मामले दर्ज किए थे। अंसारी ने प्राथमिकियां दर्ज किए जाने को चुनौती देते हुए कहा कि 1983 से 1987 के बीच के आधिकारिक दस्तावेजों के गायब होने के मामले में ये प्राथमिकियां जुलाई 2026 में दर्ज की गईं, जो कि बहुत देरी से दर्ज की गयीं।
न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अचल सचदेव की पीठ ने सरकारी अधिवक्ता को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अदालत ने मामले को तीन सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने का आदेश दिया और तीनों मामलों को एक साथ जोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, ये रिकॉर्ड संबंधित शस्त्र लिपिकों के साथ मिलीभगत कर जानबूझकर गायब किए गए।
जांच के आधार पर अफजाल अंसारी, पूर्व लिपिक गौरीशंकर लाल और सुग्रीव तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं।
Reasi Police ने स्वतंत्रता दिवस और यात्राओं की सुरक्षा बढ़ाई, चिनाब पुल पर विशेष चौकसी
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा कौसर नाग और बुढ़ा अमरनाथ यात्राओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकुंद टिबरेवाल ने जिला पुलिस लाइन में सहायक बहु-एजेंसी केंद्र की बैठक की अध्यक्षता की।
इस दौरान उन्होंने 15 अगस्त को होने वाले ध्वजारोहण समारोहों के सभी निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वहीं, रियासी जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी डिजिटल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एजेंसियों को यात्रा मार्गों, संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से चिनाब पुल, अंजी पुल और रेलवे प्रतिष्ठानों जैसे रणनीतिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। आगामी कौसर नाग और बुढ़ा अमरनाथ यात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए टिबरेवाल ने विशेष रूप से जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील इलाकों से सटे यात्रा मार्गों पर सुरक्षाबलों की सक्रिय तैनाती और मार्गों की पूरी तरह सुरक्षा जांच के निर्देश दिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









.jpg)
