Responsive Scrollable Menu

Chamoli के तमक नाले का Bailey Bridge अतिवृष्टि में बहा, BRO चालक लापता

उत्तराखंड में चमोली जिले की नीती घाटी को जोड़ने के लिए तमक नाले पर बना ‘बेली ब्रिज’ सोमवार शाम अतिवृष्टि के कारण नाले में आयी बाढ़ के साथ बह गया जबकि इस दौरान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का एक वाहन चालक भी पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तमक नाले में आयी बाढ़ का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के साथ निचले क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के राहत एवं बचाव दलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इस पुल के बह जाने से तमक से आगे जुम्मा से लेकर नीती समेत करीब 12 गांव और सीमा क्षेत्र का सड़क संपर्क टूट गया है। पिछले कई वर्षों से तमक नाले में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जोशीमठ-नीती मोटर सड़क बाधित होती रही है।

तमक नाले में बाढ़ के मलबे के कारण अनेक बार उसके समीप स्थित धौली गंगा में अवरोध उत्पन्न हुआ है। चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने पीटीआई-को बताया कि ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) से सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले मलारी—नीति राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना बेली ब्रिज तमक नाले की बाढ़ में बह गया है। उन्होंने बताया कि बीआरओ की ओर से वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है और एक-दो‌ दिन में आवागमन की व्यवस्था हो जाएगी।

ज्योतिर्मठ के तहसीलदार महेंद्र आर्य ने मीडिया को बताया कि तमक नाले में आयी बाढ़ में बीआरओ का एक वाहन चालक भी बहकर लापता हो गया। उन्होंने बताया कि लापता चालक का नाम पंकज है जो नदी की बाढ़ का अवलोकन करते समय अचानक बहे पुल की चपेट में आकर बह गया। उन्होंने बताया कि पंकज पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है।

इसके अलावा, नाले में आयी बाढ़ में एक वाहन भी बह गया है। कुछ साल पूर्व तमक नाले पर बना पक्का पुल बाढ़ की चपेट में आ गया था जिसके बाद बीआरओ ने ‘बेली ब्रिज’ के जरिए आवागमन शुरू कराया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मलारी की ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है जबकि प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

तमक नाले में बढ़े जल प्रवाह के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने तमक नाले में आयी बाढ़ का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन से जानकारी ली तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के साथ निचले क्षेत्रों में एहतियाती उपाय करने को कहा।

उन्होंने पुल बहने के कारण आसपास के गांवों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न होने देने के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उधर, मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन स्थित ‘श फ्लड गाइडेंस सेल’ उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटों में अचानक बाढ़ आने के खतरे का बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार 11 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे तक प्रदेश के 12 जिलों में कुछ जलग्रहण क्षेत्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर की अचानक बाढ़ आने का जोखिम है।

बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा पौड़ी गढ़वाल में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ सकती है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव सुमन ने कहा कि मौसम विभाग एवं अन्य तकनीकी संस्थानों से प्राप्त पूर्व चेतावनियों के आधार पर राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अपील की है कि मौसम खराब होने अथवा लगातार बारिश की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें।

अपील में लोगों से नदी, नालों, गदेरों एवं बरसाती जलधाराओं के समीप जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

Continue reading on the app

FDA ने Mumbai के Blinkit स्टोर का लाइसेंस निलंबित किया, Reliance स्टोर पर भी कार्रवाई

महाराष्ट्र एफडीए ने मुंबई स्थित ब्लिंक कॉमर्स (ब्लिंकिट) के एक केंद्र का खाद्य लाइसेंस बड़े पैमाने पर कॉकरोच के प्रकोप और सामानों के अनुचित भंडारण के कारण निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक प्रसिद्ध मिठाई में कथित तौर पर जीवित कीड़े पाए जाने के बाद रिलायंस रिटेल का एक आउटलेट भी जांच के घेरे में है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अपने नए आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा मानकों को लागू करने के लिए राज्यव्यापी अभियान तेज करने के दौरान ये उल्लंघन पाए। नियामक एजेंसी ने बयान में कहा कि उसने बुलढाणा जिले के एआरडी सिनेमाहॉल स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के आउटलेट के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की। शिकायत में कहा गया था कि स्टोर में रखे लक्ष्मी नारायण ब्रांड के डिब्बाबंद काजू कतली में जीवित कीड़े पाए गए थे।

जांच में पाया गया कि शिकायत वाला बैच (जो 29 मई को बना था और 29 अगस्त को एक्सपायर होने वाला था) आउटलेट पर उपलब्ध नहीं था। हालांकि, 20 जुलाई को निर्मित और 20 अक्टूबर तक वैध एक अन्य बैच पाया गया और उसके नमूने लिए गए। एफडीए ने उपलब्ध भंडार से 10,238 रुपये मूल्य के 11.34 किलोग्राम वजन वाले 54 डिब्बों को जब्त कर लिया।

बयान में कहा गया कि नमूने को विश्लेषण के लिए अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला में भेज दिया गया है और प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। राज्य सरकार की एजेंसी ने गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों का हवाला देते हुए मुंबई के मलाड (पश्चिम) में सर्वोदय भवन स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया। एफडीए ने कहा कि सात अगस्त को सुविधा के निरीक्षण में बेहद अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां, व्यापक रूप से कॉकरोच का प्रकोप, भोजन का अनुचित भंडारण, शीत गृह में अपर्याप्त सफाई और अन्य गलत प्रथाओं को पाया गया।

सब्जी और फल भंडारण क्षेत्रों में कॉकरोच का बड़ा प्रकोप पाया गया, जिससे दूषित होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया। एफडीए के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32(3) और संबंधित नियमों के तहत लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Death: अतीक के बेटे की गाड़ी पलटी या पलटाई गई! | Aban Ahmed | Kasari Masari #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T18:15:16+00:00

Breaking News | Pharmacy Officer भर्ती पर बड़ा एक्शन! | Punjab News | Pharmacist Exam | Paper Leak | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T18:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers