US Tariff Row: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, यूरोपीय देशों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से टैरिफ बम फोड़ दिया है. उन्होंने यूरोपीय संघ से आयातित कारों और ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ट्रंप के इस फैसले को टैरिफ बम कहा जा रहा है. ट्रंप के इस फैसले से वैश्विक ऑटो उद्योग और व्यापारिक संबंधों पर बड़ा असर पड़ सकता है. ट्रंप ने अपने फैसले की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की.
ट्रंप ने कहा कि अगले सप्ताह से अमेरिका आने वाले यूरोपीय वाहनों पर टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा. ट्रंप ने आरोप लगाया कि यूरोपीय संघ व्यापार समझौता का सही ढंग से पाल नहीं किया जा रहा है. इस वजह से ये सख्त कदम उठाया गया है.
अमेरिका के कामगारों के हितों की रक्षा करना इस फैसले का उद्देश्य
ट्रंप ने अपने आदेश का बचाव करते हुए कहा कि इस फैसले का उद्देश्य अमेरिका के उद्योगों और कामगारों के हितों की रक्षा करना है. ट्रंप ने साफ किया कि यदि यूरोपीय कंपनियां अमेरिका में ही अपने प्लांट लगाकर उत्पादन करती हैं, तो उन्हें इस टैरिफ से छूट मिल सकती है.
अमेरिका में कई नए प्लांट निर्माणाधीन हैं.
राष्ट्रपति के मुताबिक, अमेरिका में ऑटोमोबाइल और ट्रक निर्माण के क्षेत्र में 100 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश हो रहा है और कई नए प्लांट निर्माणाधीन हैं. उनका दावा है कि इससे बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकों को रोजगार मिलेगा और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी.
ऑटोमोबाइल निर्माताओं में चिंता
इस फैसले के बाद यूरोप के बड़े ऑटोमोबाइल निर्माताओं में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि अमेरिका उनके लिए एक प्रमुख बाजार रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर की स्थिति फिर से बन सकती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है.
अब सबकी नजर यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया पर टिकी है. यदि जवाबी कार्रवाई होती है, तो इसका असर वैश्विक व्यापार, निवेश और ऑटो उद्योग पर व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है.
दमिश्क में दरगाह के पास शिया धर्मगुरु पर ग्रेनेड से हमला, हालत गंभीर
दमिश्क, 1 मई (आईएएनएस)। दमिश्क के सैय्यदा जैनब इलाके में शुक्रवार को एक शिया धर्मगुरु पर हमला हुआ। कुछ हमलावरों ने उनकी कार में ग्रेनेड फेंक दिया। एक वॉर मॉनिटर के मुताबिक, हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि सीरियाई अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि इलाके में धमाका हुआ था।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने टारगेट की पहचान फरहान मंसूर के रूप में की है, जो शिया धार्मिक अथॉरिटी का सदस्य और शुक्रवार को उपदेश देने वाला है।
ब्रिटेन स्थित इस मॉनिटर ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने मंसूर पर उस समय हमला किया, जब वे सैय्यदा जैनब दरगाह से निकलकर सफीर अल-जहरा होटल के पास पहुंचे थे। इस हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए।
उनकी हालत कैसी है, इस बारे में अभी साफ जानकारी नहीं मिली है। वहीं, सरकारी समाचार एजेंसी सना के हवाले से सीरियाई सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि धमाका हैंड ग्रेनेड से हुआ था। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि निशाना कौन था या कितने लोग घायल हुए।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आम लोगों को दूर रखने के लिए अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। वहीं, विशेषज्ञ टीम मौके की जांच कर रही है।
सैय्यदा जैनब इलाका इस्लाम के सबसे सम्मानित शिया दरगाहों में से एक का घर है। सीरिया के 14 साल से ज्यादा लंबे गृह युद्ध के दौरान इस जगह पर कई बार हमले हो चुके हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब देश धीरे-धीरे संघर्ष से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।
जनवरी 2025 में सीरिया की अंतरिम सरकार ने कहा था कि सैय्यदा जैनब में एक बम धमाके की साजिश को नाकाम कर दिया गया था।
सना के मुताबिक, जनरल इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट के एक सूत्र ने बताया कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक समूह ने इस दरगाह पर हमला करने की योजना बनाई थी। सुरक्षा बलों ने हमले से पहले ही उन लोगों को पकड़ लिया था। अधिकारियों ने इसे सीरियाई जनता को निशाना बनाने वाली आपराधिक साजिश बताया था।
इसके अलावा, 2024 में सैय्यदा जैनब इलाके पर इजरायल की ओर से मिसाइल हमले भी हुए थे। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, जून 2024 में हुए एक हमले में इजरायली मिसाइलों ने उस जगह को निशाना बनाया था, जहां जिहाद अल-बिना फाउंडेशन के सर्विस सेंटर में गाड़ियां खड़ी थीं। यह संगठन हिज्बुल्लाह और ईरानी मिलिशिया से जुड़ा माना जाता है।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation