महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला:सिर में 80 से ज्यादा टांके लगे; 7 आवारा कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा
पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं। घटना चिखली इलाके में रविवार दोपहर की है। बच्ची के पिता गिरधर मिश्रा के मुताबिक, बच्ची पास के पेड़ से कुछ पत्तियां लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। पेड़ के पास पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुत्तों के झुंड ने करीब 43 सेकेंड तक बच्ची को काटा। उसके हाथों और जांघों पर चोटें आई हैं। बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाया। घटना का CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया है। पूरी घटना 6 तस्वीरों में देखें… 1. बच्ची घर से पत्तियां लेने निकली 2. कुत्तों को देखकर भागने की कोशिश की 3. शुरू में 2 कुत्तों ने हमला किया 4. सात कुत्तों के झुंड ने बच्ची को काटा-नोंचा 5. बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे, कुत्ते भागे 6. लोगों ने कुत्तों को भगाया और बच्ची को उठाकर अस्पताल ले गए CCTV में बच्ची को घेरते दिखे कुत्ते CCTV फुटेज में कुत्तों का झुंड बच्ची को चारों तरफ से घेरते दिख रहा है। बच्ची उनसे बचकर भागने की कोशिश कर रही थी, तभी दो कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बाकी कुत्ते भी बच्ची की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद कुत्ते वहां से भागे और बच्ची को बचाया जा सका। बच्ची के पिता ने कहा कि उनके इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर हो गई है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama








