Responsive Scrollable Menu

अब 499 के अंदर करें किचन अपग्रेड, खरीदें ऑर्गेनाइजर्स के ये 10 विकल्प

Amazon पर बेस्ट क्वालिटी के किचन ऑर्गेनाइजर्स 499 के अंदर उपलब्ध हैं, ये बजट फ्रेंडली ऑर्गेनाइजर्स आज ही ऑर्डर करें।

Continue reading on the app

अजरबैजान की संसद का बड़ा फैसला, यूरोपीय संसद के साथ सभी सहयोग खत्म किए

बाकू, 1 मई (आईएएनएस)। अजरबैजान की संसद मिल्ली मजलिस ने शुक्रवार को यूरोपीय संसद के साथ सभी प्रकार का सहयोग समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया है। यह फैसला यूरोपीय संसद की अजरबैजान विरोधी गतिविधियों के जवाब में लिया गया है।

बाकू की संसद ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि अब ईयू-अजरबैजान संसदीय सहयोग समिति में भागीदारी भी खत्म की जाएगी और हर स्तर पर सहयोग बंद किया जाएगा। संसद की स्पीकर साहिबा गफारोवा ने कहा कि यूरोपीय संसद की गतिविधियों के जवाब में कड़े कदम उठाए जाएंगे।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संसद ने यूरनेस्ट पार्लियामेंट्री असेंबली से बाहर निकलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। यह एक क्षेत्रीय मंच है, जिसमें यूरोपीय संसद और कुछ अन्य देशों की संसद शामिल हैं।

उधर, अजरबैजान में यूरोपीय संघ की राजदूत मारियाना कुजुंडजि‍क को शुक्रवार को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, “1 मई को यूरोपीय संघ की राजदूत मरियाना कुजुंडजि‍क को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। बैठक के दौरान 30 अप्रैल को यूरोपीय संसद की ओर से पास किए गए प्रस्ताव में हमारे देश के खिलाफ जो पक्षपातपूर्ण और बेबुनियाद बातें कही गईं, उनकी कड़ी निंदा की गई और इस पर विरोध दर्ज कराया गया।”

बयान में कहा गया कि यह प्रस्ताव हकीकत को तोड़-मरोड़कर पेश करता है, निष्पक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है और देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के दायित्वों के भी खिलाफ है।

अजरबैजान ने यह भी कहा कि यूरोपीय संसद का ऐसा रवैया क्षेत्र में चल रही सामान्य स्थिति बनाने की कोशिशों और ईयू-अजरबैजान संबंधों पर बुरा असर डाल सकता है।

बाकू ने कहा कि कराबाख क्षेत्र में अर्मेनियाई लोगों की वापसी को लेकर किए गए दावे पूरी तरह गलत हैं और यह अजरबैजान के अंदरूनी मामलों में दखल है।

बयान में कहा गया कि 2023 में संविधान के अनुसार जो पुनःएकीकरण योजना पेश की गई थी, उसके बावजूद अर्मेनियाई लोग अपनी मर्जी से क्षेत्र छोड़कर गए थे और इसके उलट किए जा रहे दावे झूठे हैं। साथ ही “युद्धबंदी” कहे जा रहे अर्मेनियाई मूल के लोगों को रिहा करने की मांग को भी कानूनी रूप से गलत बताया गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अजरबैजान ने इंसानियत दिखाते हुए कई कैदियों को पहले ही रिहा किया है और भरोसा बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। जिन लोगों को अदालत ने सजा दी है, वे आतंकवाद, तोड़फोड़ और युद्ध अपराध जैसे गंभीर मामलों में दोषी पाए गए हैं।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: रवींद्र जडेजा ने चलाया बल्ला तो कुलदीप यादव ने दे दिया धक्का, RR vs DC मैच में हुआ ऐसा

राजस्थान और दिल्ली के बीच जयपुर में खेले गए IPL के मुकाबले में जबरदस्त एक्शन दिखा और थोड़ी गरमा-गर्मी भी दिखी. मगर इसके बीच रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के बीच ऐसी तकरार दिखी, जिसका वीडियो वायरल हो गया. Fri, 01 May 2026 22:47:26 +0530

  Videos
See all

Bengal Elections 2026: हावड़ा में स्ट्रॉन्ग रूम किले में तब्दील! 24 घंटे निगरानी | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T19:00:01+00:00

Rahul Kohli explains 'foul mood' during Saros release trailer. #Saros #Gaming #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T18:45:00+00:00

News Ki Pathshala | Suvendu Adhikari का Mamata Banerjee पर हमला ! | West Bengal Polls | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T18:45:05+00:00

Viral Video | नीलगिरी में हाथी का आतंक, टूरिस्ट कार पर हमला | #Nilgiris #ElephantAttack #Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T18:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers