Responsive Scrollable Menu

Sawan Shivratri 2026: आज सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ को कब चढ़ाएं जल? नोट करें शुभ मुहूर्त और निशिता पूजा का समय

Sawan Shivratri 2026: आज यानी 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है. सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है. हिंदू धर्म में शिवरात्रि व्रत का भी विशेष महत्व बताया गया है. हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. मगर सावन मास में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का खास महत्व होता है. सावन शिवरात्रि पर देवों के देव महादेव का महाजलाभिषेक किया जाता है. इस दिन दूर-दूर से कांवड़िए कांवड़ यात्रा करके गंगाजल लाते हैं और महादेव का शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करते हैं. इसके साथ ही रात्रि के चारो प्रहर भी में शिव जी की पूजा करते हैं. शिवरात्रि को महारात्रि कहा जाता है. यह रात भगवान शिव के विवाह की रात्रि मानी जाती है. इसलिए, सावन शिवरात्रि को रात्रि के चारों प्रहर में पूजा करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है. साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं आज उनकी पूजा का शुभ मुहूर्त, जलाभिषेक का समय और रात्रि पूजा का मुहूर्त.

सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का मुहूर्त क्या है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आज जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 54 मिनट से शुरू होगा और देर रात 01 बजकर 52 मिनट तक जलाभिषेक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व

सावन शिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा मुहूर्त

सावन शिवरात्रि पर्व पर रात के चार प्रहर में पूजा करने का विधान है.

प्रथम प्रहर- रात्रि प्रथम प्रहर की पूजा का समय 11 अगस्त की शाम 07 बजकर 04 मिनट से रात 09 बजकर 45 मिनट तक की जा सकती है.

द्वितीय प्रहर- रात्रि द्वितीय प्रहर की पूजा का समय 11 अगस्त की रात 09 बजकर 45 मिनट से 12 अगस्त को सुबह 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.

तीसरा प्रहर- रात्रि तीसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त 12 अगस्त को सुबह 12 बजकर 26 मिनट से सुबह 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा.

चौथा प्रहर- रात्रि चौथे प्रहर की पूजा का समय 12 अगस्त को तड़के सुबह 03 बजकर 07 मिनट से सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.

सावन शिवरात्रि 2026 पर निशिता मुहूर्त

सावन शिवरात्रि पर निशिता काल का मुहूर्त 12 अगस्त को तड़के सुबह 12 बजकर 05 मिनट से सुबह 12:48 मिनट तक रहेगा. सावन शिवरात्रि के पर्व पर इस मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए.

सावन शिवरात्रि की पूजन विधि

सावन शिवरात्रि पर सूर्योदय के समय स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद स्वच्छ और शुद्ध वस्त्र पहनकर पूजा करें. शिवरात्रि पर महादेव का पंचामृत से अभिषेक करें. शिवालय जाकर उनका जलाभिषेक करें और पंचामृत चढ़ाएं. उनका श्रंगार चंदन और सुगंधित फूलों से करें. महादेव पर बेलपत्र और शमी के पत्र चढ़ाएं. उन्हें फलों का भोग लगाएं. श्रद्धा भक्ति के साथ उनकी आरती करें. इसके बाद शिव जी के सामने बैठकर ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. शिव चालीसा, रुद्राष्टकम आदि का पाठ करें. आज पूरे दिन शांत मन से सात्विक विचारों के साथ बिताएं. इसके बाद निशिता मुहूर्त में फिर से महादेव का अभिषेक करें. रात्रि के चारों प्रहर में पूजा करें और रात्रि में मंत्र जाप अवश्य करें.

आज के दिन भूलकर न करें ये गलतियां

  • सावन शिवरात्रि व्रत में कलेश करने से बचें.
  • क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें.
  • मांस-मदिरा का सेवन न करें.
  • लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन न करें.
  • बाल और नाखून न काटें.
  • बड़ों का अपमान करने से बचें.
  • ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.

सावन शिवरात्रि का महत्व

शिव पुराण के अनुसार, महादेव स्वयं कहते हैं मुझे सावन मास अत्यंत प्रिय है. इस महीने में मैं जलाभिषेक करने मात्र से प्रसन्न होकर हर भक्त की मनोकामनाएं पूरी कर देता हूं. शास्त्र कहते हैं कि सावन शिवरात्रि के दिन रात्रि के सभी प्रहर में पूजा करने से पूरे सावन महीने की पूजा का फल प्राप्त हो जाता है. सावन शिवरात्रि पर महादेव का शास्त्र विधि से रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती. साधक के सभी कष्ट और संकट समाप्त हो जाते हैं. घर में सुख-शांति बनी रहती है. असाध्य रोग और अकाल मृत्यु का संकट समाप्त हो जाता है.इसलिए, सावन शिवरात्रि पर महादेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

राहुल गांधी के अमित शाह पर हमले के बाद बीजेपी बोली, 'राहुल भागना नहीं, मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर ज़ोरदार हमला किया. इसके बाद बीजेपी अमित शाह के बचाव में उतर आई और राहुल गांधी पर पलटवार किया.

Continue reading on the app

  Sports

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

विश्व चैंपियनशिप 2026 की तैयारियों के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ और साई ने मिलकर एक अनोखी पहल की है. टूर्नामेंट के दौरान बंदर और कुत्ते जैसे जानवर बाधा नहीं डाले, इसके लिए कुछ ट्रेंड लोगों को उन्हें भागने के लिए बुलाया गया है. भारत में 17 साल बाद विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. Tue, 11 Aug 2026 08:49:20 +0530

  Videos
See all

Ranchi Students Protest Live : रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज, सोरेन सरकार पर भड़के Rahul Gandhi! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T03:35:32+00:00

Viral Video | टक्कर इतनी जोरदार कि TOTO पलट गया, 3 के पैर टूटे! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T03:33:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers