Breaking News Today LIVE Updates: गाजियाबाद में 3 मंजिला हार्डवेयर की दुकान की छत गिरी, अब तक 3 घायल
Breaking News Today LIVE Updates: संसद में मानसून सत्र चल रहा है. आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इससे पहले सुबह 9:30 बजे संसद भवन परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक होगी. वहीं, झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे पर आज बंद का असर देखने को मिल सकता है. छात्र आंदोलन के समर्थन में BJP ने ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संतकबीरनगर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह जिले को करीब 684 करोड़ रुपये की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
सभी छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ...
कोलंबिया में सदी का सबसे भीषण भूकंप, अब तक 132 लोगों की मौत, एयरपोर्ट बंद, 5 राजधानियों में रेड अलर्ट
Colombia Earthquake: कोलंबिया में बीती रात आए भूकंप से अभी तक ताबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. अब तक कोलंबिया में करीब 132 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हैं. रॉटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह भूकंप 21सदीं का सबसे भयानह भूकंप है.
सीएनएन ने कोलंबियाई राजधानी शहरों के संघ का हवाला देते हुए बताया कि सोमवार को कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई और 570 अन्य घायल हो गए. राष्ट्रपति के साथ आपदा प्रतिक्रिया बैठक में भाग लेने वाले संगठन ने कहा कि अकेले पेरेरा शहर में 60 मौतें हुई हैं. अभी भी मौतों का आकंड़ा बढ़ता जा रहा है. प्रशासन ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है.
A 7.4-magnitude earthquake shook Colombia on August 10, causing structural damage and injuries.
— CGTN America (@cgtnamerica) August 11, 2026
The earthquake’s epicenter was in San José del Palmar, Chocó, in the city’s Pacific region.
Tremors affected major cities such as the capital, Bogotá, Cali, Medellín, and Manizales,… pic.twitter.com/JmZlrQ02Vt
5 राजधानियों में रेड अलर्ट
संगठन के अनुसार, देश भर की पांच राजधानियों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, संगठन ने बताया कि 86 इमारतें ढह गई हैं और 7 हवाई अड्डों पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: पूर्वी चीन में डॉल्फिन की वजह से हुई तबाही, तूफान के कमजोर होने के बाद भी खतरे की चेतावनी
राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में झटके
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, लगभग 500,000 लोगों का शहर पेरेरा, भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां अलार्म बजने लगे और एहतियात के तौर पर कई इमारतों में मौजूद लोग सड़कों पर निकल आए.
Terremoto en Colombia
— Miguel Contreras (@ceooneandforall) August 11, 2026
Yo, los demás y el Planeta
Somos Uno
Texto: The New York Times
Un potente #terremoto de 7,4 sacude #Colombia, el sismo sacudió ciudades importantes, entre ellas Bogotá, Cali y Medellín.
The One and for All Foundation
One World, One Humanity! #Earthquake pic.twitter.com/IJw8puXRBl
1577 इमारतें, 52 स्कूल को नुकसान
राष्ट्रपति अबेलार्डी डे ला एस्प्रीएला ने बताया कि 1,577 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि 37 अन्य पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि 60 से अधिक इमारतें ढह गईं, साथ ही 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रिसारल्डा के गवर्नर जुआन डिएगो पाटिनो ने रेडियो स्टेशन ब्लूरेडियो को बताया कि पश्चिमी-मध्य कोलंबिया का रिसारल्डा विभाग सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र के रूप में उभरा है.
राष्ट्रपति नुकसान के आकलन के लिए बनाई समिति
डी ला एस्प्रीएला ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए एक आपातकालीन समिति बनाई गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि भूकंप के बाद देश को इस संकट से बाहर निकालने के प्रयासों की वह खुद अगुवाई करेंगे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सड़कों पर क्यों उतरे किसान? प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर जलाई 500 किलो फसल
भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स का डर
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:34 बजे भूकंप दर्ज किया. भूकंप का केंद्र कोलंबिया के चोको क्षेत्र में सैन जोस डेल पामार के पास था. यह जगह राजधानी बोगोटा से करीब 280 किलोमीटर पश्चिम में है. भूकंप 107 किलोमीटर की गहराई में आया.
सीएनएन के अनुसार, चोको की गवर्नर नुबिया कैरोलिना कॉर्डोबा क्यूरी ने बताया कि क्षेत्र की राजधानी क्विब्डो में कई लोग घायल हुए हैं और इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स आने की आशंका भी जताई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









