Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर रॉकेट से हमला, एक कांस्टेबल की मौत, दो घायल

इस्लामाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू शहर में कंगर जान बहादुर इलाके में शुक्रवार को सशस्त्र हमलावरों ने एक पुलिस वाहन को रॉकेट हमले का निशाना बनाया, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) यासिर अफरीदी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब फतेह खेल चेकपॉइंट से लौट रहे पुलिसकर्मियों के वाहन को रॉकेट हमले का निशाना बनाया गया।

इस हमले में कांस्टेबल (ड्राइवर) रजा अली शाह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अफरीदी ने बताया कि रॉकेट हमले के बाद गोलीबारी और धमाके भी हुए, जिसके चलते अधिकारियों ने मिरयान रोड पर यातायात बंद कर दिया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

यह घटना पाकिस्तान में विशेष रूप से सीमावर्ती प्रांतों बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में वृद्धि के बीच हुई है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसी सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले के हुरमजई इलाके में सशस्त्र हमलावरों ने एक चेकपोस्ट को निशाना बनाया था, जिसमें एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने स्वचालित हथियारों से लैस होकर एक पुलिस चेकपोस्ट पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी, जो कुछ समय तक जारी रही, उसमें हेड कांस्टेबल की जान चली गई। हमलावर मौके से फरार हो गए।

19 अप्रैल को खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम गढ़ी इलाके में बाइक पर आए हमलावरों ने दो फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (एफसी) जवानों को उस समय गोली मार दी, जब वे बाजार में खरीदारी कर रहे थे।

इसी तरह 18 मार्च को ऊपरी दीर के मनो बंडा इलाके में एलीट फोर्स के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मई-जून की गर्मी में भी नहीं सूखेगा पुदीना, बस अपनाएं एक्सपर्ट के ये आसान तरीके

Mint plant care tips : गर्मी में पुदीना सूखने से बचाना एक बड़ी चुनौती होती है. प्रयागराज के प्रसिद्ध बागवानी एक्सपर्ट रमेश कुमार ने कुछ फायदेमंद सुझाव दिए हैं. रमेश ने बताया कि सुबह की ल्की धूप और छांव वाली जगह पुदीने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन ज्यादा पानी जमा न होने दें. बड़े और चौड़े गमले में पुदीना लगाने से इसकी जड़ें अच्छी तरह फैलती हैं. हर 10-15 दिन में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालने से पौधा तेजी से बढ़ता है. पौधे की ऊपरी पत्तियों की कटाई करते रहें, इससे नई शाखाएं निकलती हैं. कीड़ों से बचाने के लिए नीम तेल का हल्का स्प्रे करना भी फायदेमंद होता है.

Continue reading on the app

  Sports

8 मैच किया मिस...वापसी मुकाबले में तूफानी गेंदबाज का कहर, एक-दो नहीं तीन विकेट लेकर काटा गदर

Mitchell starc super comeback: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. कंधे की चोट के कारण शुरुआती 8 मैच से बाहर रहने के बाद तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार वापसी की. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में स्टार्क ने 40 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए और जायसवाल, जडेजा व पराग जैसे बल्लेबाजों को आउट कर अपनी पुरानी लय दिखाई. Fri, 1 May 2026 22:26:34 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: West Bengal Elections | LPG Cylinder | Petrol Diesel Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:41:41+00:00

Major Gaurav Arya: इज़राइली सेना और हिज़बुल्लाह में जंग तेज़ #iranuswar #china #majorgauravarya #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:40:00+00:00

MP News | मंडला में भीषण सड़क हादसा! 50 फीट दूर जा पलटी अर्टिगा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:37:59+00:00

Live: Iran पर कभी भी हमला कर सकता है America | US Iran Conflict | Trump | Khamenei | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:39:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers