'प्रतिबंध सिर्फ आदत और लत...', ईरान ने अमेरिका को बताया नाकाम? प्रवक्ता बाकाई ने ट्रंप को दी चेतावनी
US Iran War: ईरान ने अमेरिका की प्रतिबंध नीति पर कड़ी नाराजगी जताई है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह कूटनीति के जरिए अपने लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहने के बाद बार-बार आर्थिक प्रतिबंधों का सहारा लेता है.
बाकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का यह दावा कि प्रतिबंध ईरान का "दम घोंट रहे हैं", अमेरिका की प्रतिबंध नीति पर निर्भरता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि जब अमेरिका बातचीत और कूटनीति से अपनी बात मनवाने में सफल नहीं होता, तो वह प्रतिबंध लगा देता है. अगर प्रतिबंधों से भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता, तो अमेरिका उन्हें और कड़ा कर देता है.
The US Secretary of the Treasury has boasted of “suffocating” Iran through economic sanctions.
— Esmaeil Baqaei (@IRIMFA_SPOX) August 10, 2026
Beyond its sheer pathos, the claim is a stark testament to America’s compulsive addiction to sanctions. Whenever Washington proves itself incapable of pursuing diplomacy, it retreats…
ईरान ने दी चेतावनी
बाकाई ने इसे सिर्फ अमेरिकी नीति नहीं, बल्कि उसकी "आदत" और "लत" बताया. उन्होंने कहा कि ईरान दशकों से यह साबित करता आया है कि वह ऐसे प्रतिबंधों के दबाव में झुकने वाला नहीं है. ईरानी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि प्रतिबंधों पर लगातार निर्भर रहने से अमेरिका खुद उन संकटों से निकलने के अपने रास्ते बंद कर रहा है, जिन्हें उसने पैदा किया है.
क्यों खास है बाकाई का यह बयान
बाकाई का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ईरान पर एकतरफा प्रतिबंधों को लगातार जारी रखे हुए है. इससे पहले 7 अगस्त को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने X पर कहा था कि ईरान डिजिटल संपत्तियों और शैडो बैंकिंग नेटवर्क पर निर्भर है.
UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने
UP government jobs: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी निकलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1251 पदों पर भर्ती निकली है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) सोमवार का भर्ती का विज्ञापन जारी किया है.
किस वर्ग के लिए कितने पद शामिल
आपको बता दें कि भर्ती में अनुसूचति जनजाति के लिए 25, अनुसूचित जाति के लिए 254, अनारक्षित वर्ग के लिए 500, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 345 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 126 पद शामिल है. इसके साथ ही पशुधन प्रसार अधिकारी की विशेष चयन भर्ती के तहत तीन पद ओबीसी वर्ग के आरक्षित किए गए हैं. ईच्छुक अभ्यर्थी 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई है. 6 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में संशोधन का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 762 निकायों में लागू होगी OTS योजना
आयोग अभ्यार्थियों को आवेदन से पहले दी सलाह
आयोग की तरफ से जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक आवेदन पूरा करने की प्रक्रिया अभ्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी. आयोग ने आवेदन से पहले अभ्यार्थियों को भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शु्ल्क, योग्यता और अन्य शर्तों का जानकारी आयोग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञप्ति में देखने की सलाह दी गई है.
अभ्यार्थियों के पास होनी चाहिए ये जरूरी चीजें
उम्मीदवारों का बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बायोलॉजी विषय के साथ इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा, कानून के तहत स्थापित किसी वेटनरी यूनिवर्सिटी या वेटनरी कॉलेज से दो साल का वेटनरी एक्सटेंशन डिप्लोमा होना भी जरूरी है. देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना भी अनिवार्य है. उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए; नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को उम्र में छूट दी जाएगी. भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ईरान से मुआवजा मांगेंगे ट्रंप, बोले- मिडिल ईस्ट में हुई मौतों का देना होगा हिसाब
ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जान लें नई एडवाइजरी, 13 से 16 अगस्त तक रहेगी चेकिंग सख्त
ये भी पढ़ें: क्या आपका भी बन सकता है आयुष्मान कार्ड? जानिए मुफ्त इलाज के नए नियम और पूरी पात्रता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










