Responsive Scrollable Menu

धुरंधर की सफलता के बाद भी नहीं बदले आदित्य धर:पत्नी यामी गौतम बोलीं- आदित्य में दिखावा नहीं आया, अब घर पर बेटे को संभाल रहे

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स ने मिलकर वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपए का बड़ा कलेक्शन कर लिया है। इस बड़ी कामयाबी के बीच यामी गौतम ने पति और फिल्ममेकर आदित्य धर के व्यवहार और उनकी सोच को लेकर कई बातें साझा की हैं। यामी का कहना है कि इतनी बड़ी सफलता के बाद भी आदित्य के तेवर जरा भी नहीं बदले हैं और वे पहले की तरह ही विनम्र हैं। आदित्य पहले की तरह ही विनम्र यामी ने ग्राजिया इंडिया को दिए इंटरव्यू में आदित्य के बारे में कहा, एक इंसान के तौर पर हममें कुछ भी नहीं बदला है। इसकी वजह आदित्य की पर्सनैलिटी है। वह बिल्कुल भी दिखावा नहीं करते और बेहद विनम्र हैं। मैंने उन्हें लाइफ के अलग-अलग दौर से गुजरते देखा है। कई उतार-चढ़ाव और कमजोर पल भी आए, लेकिन हमने कभी अपनी निराशा बाहर नहीं निकाली। हम दोनों आध्यात्मिकता पर विश्वास रखते हैं और भगवान के शुक्रगुजार हैं। मां के सपोर्ट से कर पा रही हूं काम यामी ने मदरहुड और करियर के बैलेंस पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मां बनने के बाद मैं काम कर पा रही हूं, यह मेरे स्ट्रॉन्ग सपोर्ट सिस्टम की वजह से मुमकिन हुआ है। मुझे अपनी फैमिली और खासकर अपनी मां से बहुत मदद मिलती है। इतने छोटे बच्चे को सेट पर ले जाना सही नहीं होता है। बच्चा आपके दिल का टुकड़ा होता है, जब दोनों पेरेंट्स काम कर रहे हों तो उसे किसके भरोसे छोड़ेंगे? इसलिए फैमिली का साथ होना बहुत जरूरी है।" अब बेटे को समय दे रहे हैं आदित्य यामी ने बताया कि फिलहाल वे काम में बिजी हैं और आदित्य की दोनों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, इसलिए अब आदित्य घर पर बेटे वेदविद के साथ वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारी और फैमिली की प्रायोरिटी हमेशा से बच्चा रहा है। बच्चे के लिए आप पहले से कुछ प्लान नहीं कर सकते, आपको बस फ्लो के साथ रहना पड़ता है। अभी आदित्य वेदविद के साथ रह सकते हैं, जो हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है।

Continue reading on the app

एफिड्स: जन्म लेते ही गर्भवती होने वाले अनोखे कीट, बिना नर के तेजी से बढ़ाती हैं आबादी

एफिड्स: जन्म लेते ही गर्भवती होने वाले अनोखे कीट, बिना नर के तेजी से बढ़ाती हैं आबादी

Continue reading on the app

  Sports

डूरंड कप 2026: 135वें संस्करण की तैयारी, विरासत को मजबूत करने पर AGBM में चर्चा

डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी की AGBM में 135वें डूरंड कप की तैयारी और भविष्य पर चर्चा हुई. CDS की अध्यक्षता में हुई बैठक में टूर्नामेंट के स्वरूप, टीम भागीदारी और प्रसार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. Fri, 01 May 2026 21:50:09 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: चाणक्य ने बताया-हारी हुई बाजी कैसे जीतें? #shorts #motivational #chanakya #virelshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:38:22+00:00

MP News | मंडला में भीषण सड़क हादसा! 50 फीट दूर जा पलटी अर्टिगा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:37:59+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: West Bengal Elections | LPG Cylinder | Petrol Diesel Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:41:41+00:00

Major Gaurav Arya: इज़राइली सेना और हिज़बुल्लाह में जंग तेज़ #iranuswar #china #majorgauravarya #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers