Responsive Scrollable Menu

11 अगस्त की टॉप 20 खबरें: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का आज झारखंड बंद, कोलंबिया में भूकंप से 20 लोगों की मौत

11 August Top 20 News: झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया. प्रदर्शन जारी रखने की धमकी के बीच छात्रों ने कहा, "अब मुख्यमंत्री से बात होगी." दूसरी ओर संसद में अमित शाह के बयान को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि हर मुद्दे पर चर्चा के लिए मोदी सरकार तैयार है. कोलंबिया में भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गई है.

The post 11 अगस्त की टॉप 20 खबरें: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का आज झारखंड बंद, कोलंबिया में भूकंप से 20 लोगों की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

ईरान से मुआवजा मांगेंगे ट्रंप, बोले- मिडिल ईस्ट में हुई मौतों का देना होगा हिसाब

Trump Iran compensation: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मुआवजे की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में हुए नुकसान और मौत के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि लेबनान, सीरिया, यमन और गाजा के लोगों को हुए नुकसान और मौत के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. इसके अलावा, ट्रंप ने अपने उस बयान को फिर से दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान से उन झगड़ों के लिए हर्जाना मांगेगा जिनमें तेहरान शामिल था.

ट्रंप ने ईरान में मारे गए प्रदर्शनकारियों के लिए की मुआवजे की मांग

ट्रंप ने टुथ सोशल साइट पर कहा कि ईरान अब मुआवजा मांग रहा है, लेकिन तेहरान ने पहले की किसी भी बातचीत या मीटिंग में इसका कभी जिक्र नहीं किया. उन्होंने कहा, "मैं भी ईरान से उन सभी लोगों के लिए मुआवजा मांग रहा हूं, जिन्हें उन्होंने अपने सड़क किनारे बमों और कई लड़ाइयों में मारा है और गंभीर रूप से घायल किया है, जिनमें यूएसएस कोल पर मारे गए लोगों के परिवार और लड़ाई में मारे गए हजारों अन्य लोग शामिल हैं." ट्रंप ने कहा कि ईरान को पिछले 50 सालों में ईरान में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवारों को भी मुआवजा देना चाहिए और पिछले पांच महीनों में मारे गए 52,000 को भी मुआवजा देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या आपका भी बन सकता है आयुष्मान कार्ड? जानिए मुफ्त इलाज के नए नियम और पूरी पात्रता

ट्रंप ने ईरान से पिछली गलतियों को लेकर की मुआवजे की मांग 

ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भविष्य की किसी भी बातचीत में इस मांग को शामिल करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत पर नई शर्त लगाते हुए कहा कि अब उन्हें ईरान से पिछली गलतियों के लिए मुआवजा चाहिए होगा. दरअसल, इससे पहले तेहरान ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए अमेरिका को मुआवजा देना होगा. वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने उन खास मकसदों के बारे में बताया है, जिनके पूरे होने की उम्मीद है. इनमें ईरान की सेना और बासिज की डिफेंसिव सिक्योरिटी कैपेबिलिटी और तैयारी बढ़ाना, साथ ही देश के खिलाफ किसी भी स्तर और तरह के पारंपरिक या मॉडर्न खतरों के लिए समय पर, क्रांतिकारी, असरदार जवाब तैयार करना शामिल है. उन्होंने कहा कि एक और मकसद आर्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ और खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स का इंटीग्रेशन पूरा करना है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान, नेतन्याहू ने ठुकराया प्रस्ताव, क्लिंटन ने किया समर्थन

 

ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप परमाणु समझौते को छोड़ने के लिए तैयार? ईरान से स्ट्रेट आफ होर्मुज को लेकर रख सकते हैं ये शर्त

 

ये भी पढ़ें: यूएन के विशेष दूत ने हूती हमलों को लेकर दी चेतावनी, बोले-बड़े पैमाने पर संघर्ष की ओर बढ़ सकता है यमन

Continue reading on the app

  Sports

अच्छी बॉडी के लिए इस ड्रग का इस्तेमाल कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर? चौंकाने वाला दावा

अच्छी फिटनेस और फुर्तीला शरीर भारतीय क्रिकेट में इस वक्त बेहद जरूरी हो गया है. प्रोफेशनल क्रिकेटर्स के पास ये खूबी तो होनी ही चाहिए. रिपोर्ट है कि कुछ खिलाड़ियों ने इसके लिए ड्रग का इस्तेमाल किया है. Tue, 11 Aug 2026 10:48:27 +0530

  Videos
See all

NDA Meeting: मंगल मिलन में छाया तिरंगा, पीएम मोदी का खास अंदाज | Mangal Milan | PM Modi | Tiranga #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T06:16:38+00:00

NDA Protest Against Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी के घेराव में उतरा NDA..! | Ranchi Student Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T06:14:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers