Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:अरुणाचल सीमा पर फायरिंग में असम के 12 लोग घायल, जमीन कब्जे पर विवाद

असम के धीमाजी जिले में सोमवार सुबह अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, जमीन पर कब्जे के विवाद के बाद यह घटना हुई। घटना गेरुकामुख थाने के गोगामुख राजस्व सर्किल में असम-अरुणाचल सीमा पर स्थित मिंगमंग बस्ती में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीमा पार से आए लोगों ने असम के ग्रामीणों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। घायलों को पहले गोगामुख ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 7 लोगों को गंभीर हालत में धीमाजी सिविल अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… दीपके ने गांवों के स्कूल सुधार अभियान का ऐलान किया, 15 अगस्त से सरपंचों को जोड़ने की अपील कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गांवों के सरकारी स्कूलों की सुविधाएं सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान का ऐलान किया है। यह अभियान 15 अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने ने अभिभावकों से स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं का सोशल ऑडिट करने और सरपंचों से सरकारी स्कूलों को सुधारने की जिम्मेदारी उठाने की अपील की। दीपके ने वीडियो जारी कर कहा कि वह महाराष्ट्र के अपने गांव हिंगोली से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। अमेरिकी राजदूत ने विदेश सचिव मिश्री से मुलाकात की सोमवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने विदेश सचिव विक्रम मिश्री से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा से भी अलग बैठक की। दोनों बैठकों में भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार और निवेश पर चर्चा हुई। गोर ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर दोनों मुलाकातों की जानकारी साझा की। असम सरकार साइंस सिटी के लिए 100 करोड़ देगी, सीएम बोले- मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कामरूप मेट्रो जिले के सोनापुर स्थित गुवाहाटी साइंस सिटी का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में साइंस सिटी के विकास के अगले चरण के लिए तय कामों की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि साइंस सिटी का औपचारिक उद्घाटन पांच महीने पहले हुआ था। साइंस सिटी को लोगों के लिए ज्यादा आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए अतिरिक्त देगी।

Continue reading on the app

उड़ान योजना को तेज करेगी सरकार, 100 एयरपोर्ट और हेलिपैड बनाने पर शुरू हो गया काम

उड़ान योजना के तहत सरकार 100 नए एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाने का काम तेज करने जा रही है। इसके लिए राज्यों से प्रस्ताव मांगा गया है। राज्य जमीन उपलब्ध कराते हैं तो तकनीकी जांच के बाद देखा जाएगा कि संबंधित जगह से कितने यात्री मिल सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम में आते ही सरफराज खान के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, 25 साल के इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत!

फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है. टीम में 25 साल के युवा खिलाड़ी जय गोहिल को जगह दी गई है. वेस्ट जोन में जय सरफराज खान की जगह लेंगे, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए नेशनल टीम से बुलावा आया है. जय गोहिल वेस्ट जोन के स्टैंडबाय खिलाड़ी थे. Tue, 11 Aug 2026 07:56:49 +0530

  Videos
See all

Chamoli Cloudburst Video : चमोली में फटा बादल, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर! | Cloudburst News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T03:15:20+00:00

US Iran War : ईरान युद्ध अब और नहीं लड़ना चाहते Trump? खौफ में Netanyahu ? | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T03:03:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers