Responsive Scrollable Menu

भास्‍कर नॉलेज क्विज 2:करेंट अफेयर्स पर बेस्‍ड 10 सवालों के दें जवाब, हर मंगलवार 5 विजेता जीतेंगे इनाम

दैनिक भास्‍कर आपके लिए लेकर आया है ‘भास्कर नॉलेज क्विज’। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए, क्विज खेलिए और सभी 10 प्रश्नों के सही जवाब देकर बनाइए लकी ड्रॉ में अपनी जगह। कंप्यूटराइज्ड लकी ड्रॉ के जरिए 5 विनर्स चुने जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक को मिलेगा ₹ 2100/- मूल्य तक का इनाम। विवाद की स्थिति में दैनिक भास्कर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। नियम और शर्तें 1. एक मोबाइल नंबर से आप केवल एक बार भाग ले सकते हैं। 2. एंट्री भास्कर लिंक के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। 3. प्रत्येक मंगलवार सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक ही क्विज खेल सकते हैं। नोट : विजेताओं से दैनिक भास्कर की टीम उसी मोबाइल नंबर पर संपर्क करेगी जिससे क्विज़ में भाग लिया है। >अभी क्विज खेलें<<<

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: मंगलवार को चतुर्दशी तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र का रहेगा प्रभाव, मंगला गौरी व्रत पर किस राशि को लाभ? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: आज यानी 11 अगस्त 2026, मंगलवार को सावन मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. वहीं, आज नक्षत्रों की बात करें तो पुनर्वसु नक्षत्र सक्रिय रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र लगेगा. आज चतुर्दशी तिथि का समापन 1 बजकर 52 मिनट पर होगा. इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी. आज सिद्धि योग शाम 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा और फिर व्यतीपात योग शुरू होगा. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 11 अगस्त 2026 (Today Horoscope 11 August 2026)

1.मेष 

मेष राशि के लोगों के लिए आज घर निर्माण करने के लिए अच्छा दिन है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. आज आपको नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. नए व्यापार का योग बन रहा है. आज आपको भूमि और वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं. आज देश- विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. माता-पिता का सुख मिलेगा.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
ऊं घृणि सूर्याय नमः का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 9

2.वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन आय से अधिक व्यय हो सकता है. आज मन अशांत रह सकता है. आज पराक्रम से धन लाभ होगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज परिवार में धार्मिक कार्य होने का योग बन रहा है. आज आपका चतुर्दिक विकास होगा. माली हालत अच्छी होगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- डार्क नीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों का शुरू होगा मुश्किल दौर, जानें क्या करें क्या नहीं

3.मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को आज अपनी स्पष्टवादिता पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज समस्याओं का समाधान होगा. आज धन प्राप्ति का प्रबल योग बन रहा है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. 

सावधानी- खान-पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार में दें
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का हरा
लक मीटर- 7

4.कर्क

इस राशि के लोगों को आज के दिन विद्या में वृद्धि होगी. धन लाभ का योग बन रहा है. आज आपकी पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी. आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. आज रोग और शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे, न्यायालय के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है.

सवाधानी- तनाव से दूर रहें
उपाय- गरीबों की मदद करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

5.सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन आय और व्यय में संतुलन स्थापित करने की जरूरत है. आज आपके आत्मबल में वृद्धि होगी. आज कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से धन लाभ होगा. आज आपको अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं 
उपाय- दाल भरी पूरी गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 6

6.कन्या 

इस राशि के लोगों को आज आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. आज विद्या और बुद्धि से धन लाभ होगा. मान-सम्मान का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज भूमि और वाहन खरीदने के अवसर मिलेंगे. देश विदेश की यात्रा होने का योग बन रहा है. आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.

सावधानी- अपनी योजनाएं गुप्त रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं 
शुभ अंक-3
शुभ रंग- हल्का आसमानी
लक मीटर-8

7.तुला

तुला राशि के जातकों को आज चतुर्दिक लाभ के अवसर मिलेंगे. सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी. आज आपके लिए गृह निर्माण का प्रबल योग बन रहे हैं. अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. आज
न्यायालय के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. माली हालत में सुधार होगा. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज के दिन आपको अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए. वाद-विवाद से दूर रहें.

सावधानी- आय और व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. दूर देश की यात्रा हो सकती है. आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज घर निर्माण का प्रबल योग बन रहा है. आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज प्रॉपर्टी विवाद में सफलता मिलेगी.

सावधानी- लेन-देन में सचेत रहें
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7

9.धनु

इस राशि के जातकों को आज के दिन कई संसाधनों से धन लाभ होगा. आज चोट-चपेट और
वाद-विवादों से बचें. रुका हुआ धन मिल सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. अपने मन पर नियंत्रण रखें.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं 
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 6

10.मकर

मकर राशि के लोगों को आज अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज विवादों से दूर रहें और भूमि, भवन खरीदने के अवसर मिलेंगे. आज आपको प्रॉपर्टी से धन लाभ हो सकता है. आज कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ हो सकता है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- क्रोध में कार्य न करें
उपाय- काला तिल या सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक-4
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर-7

11.कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन राज सत्ता से लाभ होगा. आत्मबल में वृद्धि होगी और धन के क्षेत्र में किया प्रयास सफल होगा. नई नौकरी का योग बन रहा है. सेहत को लेकर सावधान रहें. आपके परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार से बचें
उपाय- काली गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

12.मीन

मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से लाभ हो सकता है. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. सरकारी नौकरी मिल सकती है. आज आपका नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. भूमि और वाहन खरीद सकते हैं. तेज गति की गाड़ी चलाने से बचें.

सावधानी- छोटी-छोटी बातों से परेशान न हों
उपाय- पीला वस्त्र किसी सुहागन महिला को दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा

Continue reading on the app

  Sports

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

विश्व चैंपियनशिप 2026 की तैयारियों के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ और साई ने मिलकर एक अनोखी पहल की है. टूर्नामेंट के दौरान बंदर और कुत्ते जैसे जानवर बाधा नहीं डाले, इसके लिए कुछ ट्रेंड लोगों को उन्हें भागने के लिए बुलाया गया है. भारत में 17 साल बाद विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. Tue, 11 Aug 2026 08:49:20 +0530

  Videos
See all

Viral Video | टक्कर इतनी जोरदार कि TOTO पलट गया, 3 के पैर टूटे! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T03:33:41+00:00

JPSC Protest रांची में लाठीचार्ज से छात्रों में उबाल, BJP ने किया आज Jharkhand बंद का ऐलान | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T03:39:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers