UP Weather : पूरे हफ्ते छाए रहेंगे बादल, 7 मई तक बारिश-आंधी का दौर, गिर सकते हैं ओले, आज इन जिलों में अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 मई तक उत्तर प्रदेश में बादल-बारिश का दौर जारी रहने वाला है। शुक्रवार (1 मई 2026) को पूर्वी यूपी में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है।
इससे पहले गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, गोंडा, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, ललितपुर, आगरा, मथुरा बलिया और गाजीपुर समेत 2 दर्जन जिलों में बारिश दर्जन की गई। उरई प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।इसके अलावा झांसी में 40.5 और आगरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरदोई में 17 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीते दिन हुई बारिश से फसलों को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है जिसने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (1 मई 2026) के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1-2 मई को छोड़कर 3 से 7 मई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 7 मई बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जनऔर वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी स्थिति बन सकती है। 4 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी प्रबल संभावना है, इससे बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।
शुक्रवार को कहां-कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- नोएडा, गाजियाबाद. अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर में तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
- बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, और बहराइच में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- डुमरियागंज, बस्ती, देवरिया, हररिया, बलरामपुर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
UP Weather Forecast Report
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के हमले को मानवाधिकार संगठन ने बताया 'अमानवीय'
क्वेटा, 1 मई (आईएएनएस)। एक बड़े मानवाधिकार संगठन ने बलूचिस्तान के खारान जिले में पाकिस्तानी मिलिट्री ऑपरेशन की कड़ी निंदा की और इसे अमानवीय बताया। इस ऑपरेशन में कथित तौर पर चार आम लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति को जबरदस्ती गायब कर दिया गया।
रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए, ह्यूमन राइट्स काउंसिल ऑफ बलूचिस्तान (एचआरसीबी) ने बताया कि 25 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना की मोर्टार शेलिंग खारान के लिज्जय इलाके में एक रिहायशी इलाके में हुई, जिसमें दो औरतें, एक आदमी और एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ितों की पहचान बीबी जकीरा, बीबी शफीका, हाफिज ताहिर और नादिया के तौर पर हुई है, जिन्हें कथित तौर पर आपातकालीन स्थिति में भी वाहन मुहैया कराने से मना कर दिया गया था। उन्हें त्वरित मेडिकल केयर की जरूरत थी।
इसके अलावा, ऑपरेशन के दौरान स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर शाहजहां को भी जबरन गायब कर दिया गया था। मानवाधिकार संस्था ने कहा कि उन्हें एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया, जबकि उनके घर में कथित तौर पर आग लगा दी गई थी।
एचआरसीबी ने कहा, “मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान आम लोगों को अगवा करना और परिवारों को एक साथ सजा देना स्वीकार नहीं किया जा सकता है और यह गैर-कानूनी है। पाकिस्तानी सेना और उससे जुड़े सशस्त्र समूहों द्वारा दुकानों को लूटने, सामान जब्त करने और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट्स सुरक्षा अभियान की आड़ में स्थानीयों पर थोपी गई अराजकता को लेकर चिंता बढ़ाती हैं।”
राइट्स बॉडी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी बलूचिस्तान में आम लोगों को जबरदस्ती गायब करके, उन्हें एक साथ सजा देकर और उनके साथ अमानवीय बर्ताव करके “संवैधानिक जिम्मेदारियों, घरेलू कानूनों और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिबद्धता” का उल्लंघन कर रहे हैं।
इसमें आगे कहा गया, “बलूचिस्तान में सैन्यकरण बढ़ा है, और इसने ऐसा माहौल बना दिया है जहां आम लोगों की जिंदगी, उनका सम्मान और सुरक्षा सब खतरे में है।”
एचआरसीबी ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं से बलूचिस्तान में बिगड़ते हालात पर तुरंत ध्यान देने की अपील की।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation















.jpg)




