Responsive Scrollable Menu

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की फिल्म में Salman Khan का कैमियो, सीटियों से गूंज पड़ा थिएटर, Video Viral

Raja Shivaji: मराठी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार मानी जा रही ‘राजा शिवाजी’ आखिरकार 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्टर रितेश देशमुख ने इस फिल्म का निर्देशन के साथ लीड रोल भी किया है जिसको लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था। इसी बीच रिलीज के साथ ही एक सरप्राइज़ ने माहौल और भी गर्म कर दिया। ये सरप्राइज था सुपरस्टार सलमान खान का दमदार कैमियो।

सलमान खान की एंट्री ने लूटी महफिल
फिल्म में सलमान खान ‘जीवा महाला’ के किरदार में नजर आते हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक थे। उनका यह छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिनेमाघरों से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान स्क्रीन पर आते हैं, दर्शक तालियों और सीटियों से पूरा हॉल गूंजा देते हैं।

सलमान का लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ऑरेंज पगड़ी, कुर्ता, माथे पर तिलक और हाथ में तलवार लिए उनका यह अवतार काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने इस भूमिका के लिए मराठी डायलॉग भी बोले हैं, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया
फिल्म देखने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस को “फायर” और “आइकॉनिक” बताया। एक यूजर ने लिखा कि उनका कैमियो छोटा जरूर है, लेकिन प्रभाव इतना गहरा है कि दर्शक उसे लंबे समय तक याद रखेंगे।

दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ जेनिलिया डीसूजा अभिषेक बच्चन, विद्या बालन महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

सबसे महंगी मराठी फिल्म
यह फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है और करीब 100 करोड़ रुपये के बजट के साथ इसे मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है। खास बात यह भी है कि इस फिल्म के जरिए रितेश देशमुख के बेटे राहिल देशमुख ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रखा है, जो फिल्म में बाल शिवाजी की भूमिका निभा रहे हैं।

इतिहास पर आधारित इस फिल्म में भव्य सेट, दमदार संवाद और शानदार सिनेमैटोग्राफी देखने को मिल रही है। शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, खासकर सलमान खान के कैमियो ने फिल्म को चर्चा में ला दिया है।

 

Continue reading on the app

Health Tips: स्वाद के साथ सेहत का खजाना है यह चमत्कारी तेल, शरीर में अकड़न हो या जकड़न होगा तुरंत छूमंतर!

Health Tips: औषधीय और बहुगुणी खूबियों से भरपूर महुआ ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होता है. इससे न सिर्फ ग्रामीणों को खाद्य तेल प्रचुर मात्रा में मिल जाता है बल्कि अच्छी आमदनी भी होती है. महुआ के बीज से निकला डोरी के तेल के फायदे बताते हुए रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन (MD) डॉक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि डोरी के फल से अर्थ महुआ के फल से है. इस फल को चुनने के बाद ग्रामीण उसके बीज को निकालते हैं और धूप में सुखाते हैं. सूखे हुए बीज को उबालने के बाद उसका चूर्ण बना लेते हैं. उसके बाद इससे तेल निकालते हैं. डोरी का तेल खाने के साथ-साथ शरीर पर लगाने के भी काम में आता है. इस तेल से शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है. जोड़ों के दर्द में भी यह असरदार माना जाता है. शरीर में जकड़न, दर्द और जोड़ों के दर्द में इसका तेल काफी उपयोगी है. इसके लगाने से सिरदर्द से राहत के साथ-साथ अनिद्रा से छुटकारा मिलता है. शरीर और चेहरे पर दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं. महुआ तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

Continue reading on the app

  Sports

स्टार्क का भी हो सकता है बुमराह जैसा हाल,चैंपियन गेंदबाज की पहली गेंद पर लगेगा सिक्सर! वैभव इस बॉलर को भी कर देंगे बेहाल

वैभव और स्टार्क के बीच मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद की जंग नहीं है, बल्कि यह उस जज्बे की परीक्षा है जहां एक 15 साल का लड़का दुनिया के सबसे महंगे और अनुभवी गेंदबाज की आंखों में आंखें डालकर चुनौती देने को तैयार है. बुमराह को नहीं बख्शा, तो स्टार्क की क्या बिसात?वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में जो किया है, वह किसी करिश्मे से कम नहीं है.  Fri, 1 May 2026 14:53:31 +0530

  Videos
See all

Buddha Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती...जन्म, ज्ञान, निर्वाण का दिन | Buddha Jayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:37:04+00:00

Bengal Exit Poll 2026 Live : एग्जिट पोल देखते ही BJP-TMC के नेताओं को होश उड़े! | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:43:22+00:00

Iran US War: "ईरान झुकेगा नहीं" | #majorgauravarya #commandcenter #iranuswar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:38:04+00:00

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर, Dilip Ghosh ने TMC को घेरा | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:39:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers