उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं के आरोप लगाए, बिजली-पानी के अभाव पर सरकार को घेरा
मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन केंद्रों पर बच्चों के पोषण और माताओं की सेहत की जिम्मेदारी है, वही बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर महिला और बाल विकास के नाम पर योजनाओं का प्रचार करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर बच्चों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल करते हुए कहा है कि ये बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है।
कांग्रेस ने आंगनबाड़ी केंद्रों की अव्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्र आज भी पीने के पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से उन्होंने कहा कि 353 केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है, जबकि 5996 केंद्रों में बिजली कनेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा हजारों केंद्रों में शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं का भी अभाव है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक ओर सरकार पोषण अभियान और महिला-बाल विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर बच्चे प्यासे और केंद्र उपेक्षित नजर आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही सुशासन है, जहां बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह की लापरवाही हो रही है।
कई केंद्रों में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव
प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों को 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन हालिया आंकड़े इस व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ी संख्या में केंद्र किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं जहां आधारभूत सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई देता है। वहीं सैकड़ों केंद्रों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, हजारों केंद्रों में शौचालय नहीं हैं और बड़ी संख्या में केंद्र बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। कई जगहों पर हैंडपंप लगे होने के बावजूद पानी नहीं निकलता, जिससे बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर अब कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेर रही है।
धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना कैसे जी..
धर्मेंद्र के निधन के बाद अक्सर हेमा मालिनी को उन्हें याद करते हुए देखा जाता है। कई मौके ऐसे भी होते हैं जब वो धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल हो जाती हैं। अब एक बार फिर उन्हें दिग्गज एक्टर को याद करते हुए इमोशनल होते देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह यह बताती हुई नजर आ रही है कि उन्हें अपने पति की कितनी याद आती है। बता दें धर्मेंद्र का निधन पिछले साल नवंबर में हुआ था। उनकी फैमिली अब तक इस ग़म से नहीं उबर पाई है। हेमा मालिनी से लेकर सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल सभी उन्हें याद करते हैं। चलिए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस क्या बोल रही हैं।
क्या बोलीं हेमा मालिनी
हाल ही में ड्रीम गर्ल को एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए देखा गया। यहां एक्ट्रेस ने कहा कि उनका सफर जुनून, समर्पण और दर्शकों के लिए प्यार से भरा हुआ था। वह यह कहते हैं की फिल्म दिल से जुड़ने का जरिया है। फिल्म और कैमरा से उन्हें बहुत लगाव था। लाइफ पार्टनर के रूप में मैंने देखा है कि उनमें कितना जुनून था। अपने व्यवहार से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता।
View this post on Instagram
नहीं पता कैसे जी पाऊंगी जीवन
एक्ट्रेस ने कहा उन्होंने एक एक्टर, एक पिता, एक दोस्त के रूप में कई लोगों को प्रेरित किया। वह बहुत महान व्यक्ति थे और मुझे उनके साथ रहने का सौभाग्य मिला। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मुझे यह नहीं पता कि मैं कैसे उनके बिना जीवन जी पाऊंगी लेकिन यह अलग बात है।
धर्मेंद्र को मिले सम्मान पर दिया रिएक्शन
धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ने कहा इससे हमें बहुत खुशी हुई है पूरा देश खुश है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर यह पहले मिला होता तो धर्मेंद्र जी बहुत खुश होते और उन्हें देखकर फैंस को बहुत खुशी मिलती। हेमा मालिनी ने कहा कि उनका यह सम्मान लंबे समय से ड्यू था मुझे गर्व है कि सरकार ने धर्म जी के फिल्म जगत में योगदान को मानते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने इस बारे में केंद्र सरकार का आभार जताया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News












.jpg)







