Responsive Scrollable Menu

मध्य पूर्व में तनाव के बावजूद जीएसटी संग्रह अप्रैल में ऑल टाइम हाई 2.42 लाख करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर ऑल टाइम हाई 2,42,702 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल समान अवधि में यह 2,23,265 करोड़ रुपए पर था। यह जानकारी सरकार की ओर से जारी किए आंकड़ों में शुक्रवार को दी गई।

अप्रैल में जीएसटी संग्रह में मासिक आधार पर भी बढ़त देखने को मिली है। यह मार्च 2026 में 2,00,064 करोड़ रुपए था।

जीएसटी संग्रह में ऐसे समय पर बढ़ोतरी देखने को मिली है, जब मध्य पूर्व में तनाव का पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर हो रहा है। हालांकि, मजबूत घरेलू मांग के चलते देश की अर्थव्यवस्था लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सकल जीएसटी संग्रह में सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) ने 52,140 करोड़ रुपए, स्टेट जीएसटी (एसजीएसटी) ने 61,331 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटिड जीएसटी (आईजीएसटी) ने 1,29,232 करोड़ रुपए (आयात आईजीएसटी 57,580 करोड़ रुपए सहित) का योगदान दिया है।

अप्रैल में सरकार ने कुल 31,793 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड जारी किया है। इसमें सीजीएसटी की हिस्सेदारी 5,253 करोड़ रुपए, एसजीएसटी की 5,889 करोड़ रुपए और आईजीएसटी का योगदान 20,651 करोड़ रुपए रहा है।

अगर रिफंड को निकाल दिया जाए तो अप्रैल में शुद्ध जीएसटी संग्रह 2,10,909 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि के आंकड़े 1,96,618 करोड़ रुपए से 7.3 प्रतिशत अधिक है।

जीएसटी संग्रह में टॉप पांच राज्यों में महाराष्ट्र (13,793 करोड़ रुपए), कर्नाटक (5,829 करोड़ रुपए), गुजरात (5,455 करोड़ रुपए), तमिलनाडु (4,724 करोड़ रुपए) और उत्तर प्रदेश (4,399 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, सकल जीएसटी संग्रह 8.3 प्रतिशत बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) में यह 20.55 लाख करोड़ रुपए था। यह वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत आर्थिक गतिविधि का संकेत देता है।

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शुद्ध जीएसटी संग्रह (रिफंड को हटाकर) 19.34 लाख करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 7.1 प्रतिशत अधिक है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Raja Shivaji: 'राजा शिवाजी' में सलमान खान की एंट्री देख खुशी से झूम उठे फैंस, बोले-'पूरी फिल्म एक तरफ...भाई की एंट्री एक तरफ'

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कई बड़े चहरे नजर आ रहे हैं। लेकिन सलमान खान का कैमियो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा की महंगी घड़ी पर लगी तेज रफ्तार बॉल, हाथ से खुलकर जमीन पर गिरी, कीमत जानकर आपके मुंह से भी निकलेगी आह!

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मैच में रन बनाने में नाकाम रहे. बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई पर ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की बॉल आकर लगी. स्कूप खेलने से चूके तिलक और उनकी कीमती घड़ी जमीन पर गिर गई. Sun, 3 May 2026 13:36:00 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Polls 2026 : एग्जिट पोल ने दिया बड़ा संकेत, बंगाल में फिर से दीदी का आना तय ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:08:34+00:00

West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में पहली बार खिलेगा कमल ? | Modi | Mamata | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:09:42+00:00

पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी ISI की साजिश का नया जाल | Pakistan | Spy Network | Terrorism | CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:07:33+00:00

Pappu Yadav | West Bengal Election Result: पप्पू यादव ने किया बंगाल में BJP की हार का दावा #bjp #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:08:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers