Responsive Scrollable Menu

Anushka Sharma Birthday: करियर के Peak पर क्यों लिया Bollywood से ब्रेक? जानें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की पूरी Story

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी की 01 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा उन चंद एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और हार्ड वर्क के जरिए फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है। वहीं करियर के पीक पर अनुष्का ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया। बीते कुछ समय से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी फिल्म में नहीं नजर आई हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

हिट रहा डेब्यू

साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और एक्ट्रेस ने इसके बाद एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। अनुष्का को फिल्म 'बदमाश कंपनी' औऱ 'बैंड बाजा बारात' ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तगड़ा नाम दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। इसके बाद अभिनेता शाहरुख खान के साथ 'जब तक है जान' में काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'एनएच10', 'पीके', 'सुल्तान' और 'दिल धड़कने दो' समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

पर्सनल लाइफ

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली संग शादी रचाई है। हालांकि इनके शादी से पहले विराट और अनुष्का के इश्क के चर्चे शुरू हो गए थे। करियर के पीक पर साल 2017 में अनुष्का और विराट ने शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। बीते कुछ सालों में एक्ट्रेस कैमरे पर बेहद कम नजर आती हैं। 

साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' अनुष्का की आखिरी फिल्म थीं। लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी। जिसके बाद साल 2022 में फिल्म 'कला' में अनुष्का कैमियो में नजर आई थीं। इसके बाद से अनुष्का ने 'पाताल लोक', 'बुलबुल' और 'कला' जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस किए।

Continue reading on the app

'व्यक्तिगत नहीं, टीम के लिए सबकुछ हासिल करना चाहता हूं': भुवनेश्वर कुमार

अहमदाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे और शानदार प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि अपने करियर के इस स्टेज पर, टीम की सफलता में योगदान देना, निजी उपलब्धि का पीछा करने से ज्यादा मायने रखता है।

Continue reading on the app

  Sports

R Ashwin का MS Dhoni पर बड़ा बयान, 'स्पिनर्स के लिए उनसे बेहतर Keeper कोई नहीं'

 रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्पिनरों के सामने विकेट के पीछे पूर्व भारतीय कप्तान की तरह विकेटकीपिंग करते हुए ‘‘किसी और’’ को नहीं देखा है। भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में लंबे समय तक साथ रहने वाले अश्विन ने याद किया कि कैसे धोनी की विकेटकीपिंग और स्पष्ट सोच उनकी शानदार कप्तानी से कहीं अधिक विशिष्ट थी।

अश्विन ने जियोस्टार से कहा, ‘‘उनकी विकेटकीपिंग ने मुझे हमेशा हैरान किया है। लोग उनकी कप्तानी की बहुत तारीफ करते हैं और यह सही भी है। उनकी सफलता ही सब कुछ बयां करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘लेकिन मेरे लिए उनकी दो चीजें सबसे अलग हैं। पहला वह मध्य क्रम के बहुत अच्छे बल्लेबाज थे। एक ऐसा खिलाड़ी जो खेल को आखिर तक ले जा सकता था और उसे अनुकूल परिणाम के साथ खत्म कर सकता था।’’

अश्विन ने कहा, ‘‘और दूसरी बात स्पिनरों के सामने उनकी विकेटकीपिंग। मैंने उनके जैसा विकेटकीपर कोई और नहीं देखा है।’’ अश्विन ने इसके साथ ही कहा कि धोनी गेंदबाजों के मामले में किसी तरह से दखल नहीं देते थे। इस पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘‘उन्होंने कभी मेरे लिए फील्डिंग नहीं सजाई। मैं अपने लिए फील्डिंग खुद सजाता था। वह बस इतना कहते थे, ‘दोहरा अनुमान मत लगाओ। पहले से अनुमान मत लगाओ।

अगर तुम्हारी गेंद पर बड़ा शॉट लग जाए तो कोई बात नहीं। अगर कोई जोखिम लेता है तो लेने दो। बस अपनी फील्डिंग के हिसाब से गेंदबाजी करो।’ उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था।’’ अश्विन ने 2011 के आईपीएल फाइनल में क्रिस गेल को शून्य पर आउट करने की घटना को याद किया और स्टंप के पीछे धोनी के शानदार कैच की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘आप मैच की रणनीति और विकेट गिरने के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन धोनी ने जिस तरह से कैच पकड़ा, वह लाजवाब था।’’

अश्विन आ ईपीएल में पांच फ्रेंचाइजी की तरफ से खेले। उन्होंने अपने आईपीएल करियर (2009-25) में 221 मैच में 187 विकेट लिए। अश्विन ने स्वीकार किया कि 2018-19 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने के बावजूद वह टीम को पूरी तरह से अपना नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में बिताए अपने समय को सबसे संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब ने मुझे 2018 में चुना और ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपना सब झोंक दिया था।

लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैं उस टीम को अपनी टीम नहीं बना पाया। कप्तान के तौर पर मैंने भले ही ज्यादा कुछ हासिल न किया हो, लेकिन मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।’’ राजस्थान की टीम के साथ बिताए अपने समय के बारे में अश्विन ने कहा, ‘‘मैंने वहां तीन साल बिताए और उससे मुझे भारतीय टीम में वापसी करने में मदद मिली। राजस्थान ने जिस तरह से मेरा उपयोग किया वहशानदार था। मैंने वहां क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया। मुझे बस यही अफसोस है कि मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ कोई खिताब नहीं जीत सका।

Sun, 03 May 2026 15:38:12 +0530

  Videos
See all

Prahar LIVE: Bengal में बवाल | CM Mamata | BJP Vs TMC | Jahangir | EVM | PM Modi | Election Results #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T10:43:01+00:00

Jabalpur Bargi Dam Cruise Tragedy New Viral Video: क्रूज डूबने से पहले का वीडियो Viral | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T10:43:14+00:00

Bengal Election Repolling Breaking LIVE: ये पार्टी की जीत तय...? | BJP Vs TMC | Mamata Vs Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T10:41:22+00:00

Bus Fire Accident Viral Video: जयपुर से बिहार जा रहा बस कुशीनगर में जलकर राख | Latest News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T10:47:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers